प्रदेश की सभी सीटों पर पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़ेगी कांग्रेस-अजय कुमार लल्लू

  • पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस की बैठक सम्पन्न।
  • विधायक, एमएलसी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित पंचायती राज विभाग के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद।
  • ऽ बेरोजगारी, किसानों की समस्या, बकाया गन्ना मूल्य, मंहगाई, पेट्रोल, डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि आदि मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस।

लखनऊ। पंचायत चुनाव की तैयारी एवं रणनीति बनाने के उद्देश्य से आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधायक, एम.एल.सी., पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित पंचायती राज विभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि उ0प्र0 कांग्रेस प्रदेश के स्थानीय मुद्दों को लेकर पंचायत चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल, डीजल के मूल्यां में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों की समस्याओं एवं योगी सरकार की विफलताओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दां लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में और सभी सीटों पर पंचायतों का चुनाव लड़ेगी। उन्होने कहा कि उ0प्र0 आज अराजकता के दौर से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जनहित के सभी मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था इस कदर ध्वस्त है कि रोजाना हत्या, बलात्कार और लूट की घटनाएं हो रही हैं। बेरोजगारी ऐतिहासिक चरम पर है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

बढ़ती मंहगाई से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पहली बार ग्रामीण जीवन में जिस तरह की बेरोजगारी और भुखमरी देखी जा रही है पहले कभी नहीं थी। युवा, बेरोजगार और किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हैं। फसल बीमा कंपनियां किसानों का पैसा हड़प रही हैं। चहुंओर निराशा और हताशा व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर जन-जन तक जायेगी और पंचायत चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होने कहा कि विगत दिनों से चलाये जा रहे कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का संगठन न्याय पंचायत स्तर तक गठित हो चुका है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ताकत उभरकर सामने आयेगी।

बैठक में अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्री जुबेर खान, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा‘मोना’, विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, छत्तीसगढ़ के प्रभारी एवं पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं विधायक सोहेल अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक, कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, ब्रजलाल खाबरी, जितेन्द्र सिंह, राजाराम पाल, बालकृष्ण , कमल किशोर कमाण्डो एवं ए0पी0 गौतम, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, अनुग्रह नारायण सिंह, श्यामकिशोर शुक्ल, भगवती प्रसाद, सरदार कुलदीप सिंह,अम्बिका सिंह, हरीश बाजपेयी, मुईद अहमद, जे0पी0 सिंह, ओ0पी0 सिंह, नागेन्द्र पाल सिंह,फूल कुंवर, सतीश कुमार गौतम, मो0 उल्ला खान, अली यूसुफ अली, अशोक सिंह, श्री माधव प्रसाद, राधेश्याम कनौजिया, राम आसरे, राजलक्ष्मी वर्मा, राम जियावन, अफसर यू0 अहमद,धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अमरेश चन्द्र पाण्डेय, नसीम अहमद, मो0 नदीम जावेद, अमिताभ अनिल दुबे, गजराज सिंह, आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वीनर सोशल मीडिया सुमित दुबे ने सूर्य प्रकाश सिंह को उत्तर प्रदेश का स्टेट कन्वीनर सोशल मीडिया युवा कांग्रेस पूर्वी उ0प्र0 नियुक्त किया है।सूर्य प्रकाश सिंह ने इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी., नेशनल इंचार्ज कृष्ण अल्लावरू, वैभव वालिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसका वह पूरी मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे और कांग्रेस पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button