संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 जुलाई तक

अयोध्या। शासन के निर्देश के क्रम में मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने मण्डल के समस्त जनपदों में संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के लिए माह जुलाई 2022 से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान दिनांक 01 से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान दिनांक 16 से 31 जुलाई 2022 तक चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए। अभियान के तहत ग्रामीण आबादी को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर फॉगिंग और सैनिटाइजेशन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए माह जुलाई 2022 से मण्डल के सभी जनपदों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर वायरल फीवर, संक्रामक बीमारियों और अन्य लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करेंगे। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष रूप से गांवों और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संचारी रोगों के फैलने के कारण और उनके प्रसार को रोकने के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने संचारी रोग से बचाव के लिए मण्डल के सभी जनपदों में निगरानी अभियान के साथ व्यापक पैमाने पर फॉगिंग और स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था की जाए ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शासन के महत्वपूर्ण प्राथमिकता कार्यक्रमों की माह मई 2022 की प्रगति रिपोर्ट पर मंडलायुक्त नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में कल दिनांक 16 जून 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे से आहुत की जायेगी। विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों एवं प्रत्येक सप्ताह मुख्य सचिव महोदय द्वारा हो रही विडियो कान्फ्रेंसिंग में दिये गये निर्देशों की अनुपालन पर समीक्षा प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक व राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा 3 बजे से 5 बजे तक की जायेगी। उक्त जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद चंद्र जैन ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button