सी.एम.एस. शिक्षक निकालेंगे ‘चरित्र निर्माण मार्च’

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 4000 से अधिक शिक्षक एवं कार्यकर्ता भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगाने हेतु आगामी 30 जून को ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालेंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह मार्च 30 जून, वृहस्पतिवार को प्रातः 7.00 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा सी.एम.एस. शिक्षकों के मार्च का नेतृृत्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर रोशन गाँधी एवं सी.एम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याओं के साथ ही शिक्षा, समाज, साहित्य व पत्रकारिता आदि क्षेत्रों की विभिन्न हस्तियाँ करेंगे एवं भावी पीढ़ी के नैतिक व आध्यात्मिक उत्थान का अलख जगायेंगे।


सी.एम.एस. शिक्षकों के इस मार्च के उपरान्त यह मार्च ‘स्वागत समारोह’ में परिवर्तित हो जायेगा। यह समारोह सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में होगा। इस भव्य समारोह में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विद्यालय के पूर्व व वर्तमान मेधावी छात्रों व सी.एम.एस. शिक्षकों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन एवं सम्मान किया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि यह समारोह समस्त जन-मानस में शिक्षा के प्रचार-प्रसार का अलख जगायेगा, साथ ही छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति विश्वास, लगन एवं परिश्रम से आगे को प्रेरित करेगा। इस अवसर पर प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी शिक्षकों को सम्बोधित करेंगे। [/Responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button