सी.एम.एस. छात्रों ने रचा इतिहास

आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा ऑल इण्डिया टॉपर।सी.एम.एस. के 35 छात्रों ने 99% से अधिक अंक अर्जित कर रचा इतिहास अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों स्थानों पर सी.एम.एस. छात्रों का कब्जा।


लखनऊ। आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षा-2022 में सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष फिर से अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष जहाँ एक ओर सी.एम.एस. छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय रैंक पर कब्जा जमाकर अभूतपूर्व सफलता पाई है तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. के सर्वाधिक 35 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़ा है। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा कनिष्का मित्तल ने 99.80 प्रतिशत अंको के नेशनल लेवल पर प्रथम रैंक अर्जित की है जबकि सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की छात्रा अर्चिता सिंह व सरिया खान, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा राइना कौसर एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र क्षितिज नारायन ने 99.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे देश में द्वितीय स्थान अर्जित किया है। इसी प्रकार, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा शगुन सिंह, सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस की छात्रा अदिति एवं सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के अमोध अनन्त ने 99.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर नया इतिहास रचा है।


इस वर्ष आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. से कुल 3715 छात्र परीक्षा में बैठे जिसमें से 2314 छात्रों अर्थात 62.3 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.80 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। इसी प्रकार, 202 सी.एम.एस. छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं जबकि 1014 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। श्री शर्मा ने बताया कि 90 प्रतिशत से लेकर 99.80 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सी.एम.एस. के सभी 2314 मेधावी छात्र कल 18 जुलाई, सोमवार को प्रातः 7.30 बजे अपनी ऐतिहासिक सफलता पर ‘विक्ट्री मार्च’ निकालेंगे। यह विक्ट्री मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा। विक्ट्री मार्च के उपरान्त सी.एम.एस. गोमती नगर ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों को उनकी अपार सफलता के लिए सम्मानित किया जायेगा। सम्मान समारोह के उपरान्त आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद्डा. जगदीश गाँधी सम्पूर्ण परीक्षाफल की विस्तृत जानकारी पत्रकार बन्धुओं को देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button