पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में दो का चालान

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

भेलसर(अयोध्या) थाना मवई की सैदपुर चौकी क्षेत्र के नए पुरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया।झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के दो लोगों को थाने पकड़ लाई और शांति भंग की आशंका में दोनों का चालान कर दिया।
सैदपुर चौकी प्रभारी विनय यादव के मुताबिक ग्राम कोरैया निवासी सुभाष पुत्र इंद्रपाल व नए पुरवा निवासी शिवकुमार पुत्र इंद्रपाल के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले तो कहा सुनी हुई और फिर बात बढ़ने पर झगड़ा होने लगा।झगड़े की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी व सिपाही मंकेशर गिरी एक पक्ष के सुभाष व दूसरे पक्ष के शिवकुमार को थाने पकड़ लाए।थाना प्रभारी मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि दोनों का शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button