अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
अवनीश अवस्थी निर्माणाधीन रामलला मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे
अयोध्या। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आज निर्माणाधीन रामलला मंदिर का निरीक्षण किया तथा अयोध्या के समग्र…
Read More » -
उपजा अयोध्या की रूदौली इकाई का हुआ गठन
तहसील रुदौली में उपजा अयोध्या की रूदौली इकाई का हुआ गठन।लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए अब्दुल जब्बार। अयोध्या/भेलसर।…
Read More » -
आज कि नारी समाज कि शक्ति
अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी नितीश कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने आजादी…
Read More » -
निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करें-नितीश कुमार
अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की…
Read More » -
12 मार्च लोक अदालत का आयोजन
अयोध्या। जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में दिनांक 12 मार्च 2022 (शनिवार) को जिला न्यायालय सत्र परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत…
Read More » -
खाद्यान्न वितरण चक्र 06 से 18मार्च तक होगा सम्पन्न
अयोध्या। जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को अवगत कराया जाता है माह मार्च, 2022 में राष्ट्रीय खाद्य…
Read More » -
अयोध्या के प्रमुख समाचार
अयोध्या। अयोध्या शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता कार्यक्रमों की माह फरवरी 2022 की प्रगति रिपोर्ट पर मंडलायुक्त नवदीप रिणवा की अध्यक्षता…
Read More » -
डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध आसान नही
डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध आसान नही।खुले आम सड़कों पर भर रहे फर्राटा।न फिटनेस, न पूरे कागजात फिर भी दौड़ सड़को…
Read More » -
12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
अयोध्या। जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में दिनांक 12 मार्च 2022 दिन शनिवार को जिला न्यायालय सत्र परिसर में राष्ट्रीय लोक…
Read More » -
फरवरी में रामलला मंदिर के गर्भगृह में हो जाएंगे विराजमान ….!
फरवरी 2024 में रामलला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। श्रद्धालु भव्य परिसर में दर्शन भी कर सकेंगे।अयोध्या में…
Read More »