अयोध्या
भारत का प्राचीनतम नगर अयोध्या है। वेद में इसे ईश्वर का नगर बताया गया है। मान्यता है कि इस नगर को मनु ने बसाया था।और इसे ‘अयोध्या’ का नाम दिया जिसका अर्थ होता है अ-योध्या अर्थात् ‘जिसे युद्ध से जीता न जा सके। इसे को भगवान राम की नगरी कहा जाता है।
मान्यता है कि यहां हनुमान जी सदैव वास करते हैं। अयोध्या आकर भगवान राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां का सबसे प्रमुख हनुमान मंदिर “हनुमानगढ़ी” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर राजद्वार के सामने ऊंचे टीले पर स्थित है। कहा जाता है कि हनुमान जी यहाँ एक गुफा में रहते थे और रामजन्मभूमि और रामकोट की रक्षा करते थे।
हनुमान जी को रहने के लिए यही स्थान दिया गया था। प्रभु श्रीराम ने हनुमान जी को ये अधिकार दिया था। जो भी भक्त मेरे दर्शनों के लिए अयोध्या आएगा उसे पहले तुम्हारा दर्शन पूजन करना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर अयोध्या है।श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था।
जन्म-भूमि
राम की जन्म-भूमि अयोध्या उत्तर प्रदेश में सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से अयोध्या एक है। पवित्र नगरी में सरयू नदी में पाप धोने से पहले लोगों को भगवान हनुमान से आज्ञा लेनी होती है। यह मंदिर अयोध्या में एक टीले पर स्थित हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 76 सीढि़यां चढ़नी पड़ती है।
पवनपुत्र हनुमान
इसके बाद पवनपुत्र हनुमान की 6 इंच की प्रतिमा के दर्शन होते हैं।जो हमेशा फूल-मालाओं से सुशोभित रहती है। मुख्य मंदिर में बाल हनुमान के साथ अंजनी माता की प्रतिमा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आने से उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में मां अंजनी व बाल हनुमान की मूर्ति है। हनुमान जी, मां अंजनी की गोद में बालक के रूप में विराजमान हैं।
-
कोटेदारों ने घटतौली और शोषण से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा भेलसर(अयोध्या)। सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों ने डोर स्टेप डिलीवरी के परिवहन ठेकेदार…
Read More » -
जिलाधिकारी ने विभागों को उनके कार्य एवं दायित्व के दिए दिशा निर्देश
अयोध्या। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी है। जिलाधिकारी ने बैठक…
Read More » -
एसडीएम न्यायिक ने फ़ौजी ढाबा पर किया वृक्षारोपण
एसडीएम न्यायिक का वृक्षारोपण का कार्यक्रम बराबर जारी,जनता फ़ौजी ढाबा पर किया वृक्षारोपण। अब्दुल जब्बार एडवोकेट भेलसर(अयोध्या)। एसडीएम न्यायिक डीपी…
Read More » -
अग्निपथ योजना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
अग्निपथ योजना के अग्निवीरों को पुरानी पद्धति के अनुसार नौकरी दिए जाने व सांसदों विधायकों की पेंशन बंद करने की…
Read More » -
रुदौली सर्किल मे क्षेत्राधिकारी डा. राजेश कुमार तिवारी का ट्रांसफर निरस्त करने की माॅग
अब्दुल जब्बार एडवोकेट भेलसर(अयोध्या)। रुदौली सर्किल के तीनों थाने रुदौली,पटरंगा,मवई मे आपराधिक घटनाएं लगातार बढती जा रही हैं जिन पर…
Read More » -
वर्षा ऋतु के दृष्टिगत साफ सफाई सुनिश्चित करें-मण्डलायुक्त
अयोध्या। मण्डलायुक्त ने अगामी दिनों के वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुयें मण्डल के सभी जनपदों में नाला-नालियों, ड्रेनेज आदि…
Read More » -
अयोध्या में 30 जून को रोजगार मेले का आयोजन
अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में 30 जून 2022 को प्रातः…
Read More » -
पति-पत्नी का एक साथ उठा जनाजा
पति-पत्नी का एक साथ उठा जनाजा।पति की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर सकी पत्नी।पत्नी की भी हुई मौत।मौत की…
Read More » -
अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट से संतुष्ट नहीं मंडलायुक्त
अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में आज अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट 2047 की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आहूत…
Read More » -
अयोध्या में 23 जून को रोजगार मेला
अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, अयोध्या में दिनांक 23 जून, 2022 को प्रातः 10…
Read More »