बसपा,भाजपा और कांग्रेस पार्टी छोड़ सपा में शामिल कद्दावर नेता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज बसपा, भाजपा और कांग्रेस पार्टी छोड़कर आये कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने सन् 2022 के होने वाले विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाने और अखिलेश जी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाने के लिए बूथस्तर तक सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प दुहराया है।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में शामिल सभी नेताओं तथा उनके साथ आए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा पार्टी को इनके आने से मजबूती मिलेगी।आज भाजपा छोड़कर आये सियाना जिला बुलन्दशहर के पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राकेश त्यागी, जिला पंचायत सदस्य फतेहाबाद आगरा हेमंत निषाद, बरेली के अधिवक्ता रामेन्द्र कश्यप, फिरोजाबाद अलीगढ़ के पूर्व संगठन मंत्री बृजेश कुमार गौतम, अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चन्द्र राकेश लोधी और कांग्रेस छोड़कर पूर्वमंत्री अनीसुर्रहमान शेरवानी के पुत्र अयाज शेरवानी, पूर्व विधायक अशरद खान पूरनपुर जिला पीलीभीत, अतरौली अलीगढ़ के पूर्व प्रत्याशी अश्वनी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सम्भल बिमलेश कुमारी, पूर्व प्रत्याशी शाहजहांपुर ब्रह्मस्वरूप सागर, बदायूं के साजिद अली, प्रयागराज के तारिक सईद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।


बसपा छोड़कर आये बरेली शहर के पूर्व प्रत्याशी इं0 अनीस अहमद तथा श्री रिज़वान के अतिरिक्त सेवानिवृत्त बेसिक एजूकेशन अफसर, फतेहाबाद आगरा के डॉ0 बच्चू सिंह निषाद ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।आज के सदस्यता ग्रहण समारोह में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इनमें प्रमुख हैं सर्वश्री सैय्यद फरहान अली प्रदेश उपाध्यक्ष, जाहिद गाजी जिलाध्यक्ष बदायूं, निखिल कुमार जिलाध्यक्ष बरेली एवं जसपाल सिंह जिलाध्यक्ष पीलीभीत।इस अवसर पर सलीम शेरवानी पूर्व सांसद, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, अरविन्द कुमार सिंह एमएलसी, आईबी सिंह एडवोकेट की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button