भाजपा ने धारा 370 समाप्त कर भारत माता के माथे पर किया तिलक लगाने का काम-बृजेश पाठक

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

भेलसर(अयोध्या)- भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा सोमवार शाम 7:00 बजे रूदौली विधानसभा की सीमा पर स्थित ललुवापुर पहुंची जहां पर यात्रा का रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव के संयोजन में भव्य स्वागत हुआ।वही सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ जन विश्वास यात्रा रूदौली नगर में प्रवेश होते ही नगरवासियों ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।तत्पश्चात यात्रा नहर कोठी डाक बंगला पहुँची जंहा रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया।स्वागत के उपरांत प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक व मुकुट बिहारी वर्मा ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।विधायक राम चन्द्र यादव ने अतिथियों का स्वागत व जनसभा में आये कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।


जन विश्वास यात्रा के दौरान रूदौली में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा ने धारा 370 को समाप्त कर भारत माता के माथे पर तिलक लगाने का काम किया है जनता को तय करना है कि भारत माता का मस्तक ऊंचा चाहिए या गुंडों की सरकार?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है भाजपा ने अयोध्या को विश्व पटल पर छा गया है।विपक्षी सरकारों ने कहा था कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। दीपावली में लाखों दिए घाटों पर जगमगाते हैं सपा की सरकार में सैफई में मुंबई की बार बालाएं डांस करती हैं जनता को तय करना है अब आपको तय करना है कि अयोध्या में दीपावली चाहिए या सैफई में डांस?भाजपा और विपक्षी दलों की सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि 5 वर्षों में हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास का पैमाना बनाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि 2022 में 325 सीटें जीतकर हम सरकार बनाएंगे।


मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि यह जन विश्वास यात्रा आई है इसका मतलब है कि हमने कहीं आपका विश्वास तोड़ा तो नहीं है 2014 में नरेंद्र मोदी ने कहा था हमें स्वाभिमानी भारत बनाना है हमें शक्तिशाली भारत बनाना है हमें संपन्न भारत बनाना है भारत का स्वाभिमान बड़ा है भारत शक्तिशाली बना है अब हम अकेले हैं खरीदते ही नहीं बेचते भी हैं।अखिलेश ने कहा था वैक्सीन नहीं लगाएंगे भाजपाई है उनके पिता ने भी वैक्सीन लगवाई।उनके मन को पीड़ा होती है कि फैजाबाद को अयोध्या कर दिया गया।अयोध्या का नाम पूरी दुनिया में पूजा जाता है यह हम सब के लिए गौरव की बात है।जनसभा में सांसद लल्लू सिंह,जिलाध्यक्ष संजीव सिंह,ब्लाक प्रमुख मवई राजीव तिवारी,रूदौली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह,मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,सन्तोष मिश्रा,तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी,जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह,राम प्रेस यादव,राजेश यादव,पप्पू प्रधान,जगप्रसाद रावत,सचिन कसौंधन,कुलदीप यादव,संतोष यादव,शेखर गुप्ता,अशोक कसौंधन,शिव गोविंद पाण्डे,करिया शुक्ल,बब्बन शुक्ला,दिनेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button