परिषदीय विद्यालयों को मंडल स्तरीय अधिकारी लेंगे गोद

परिषदीय विद्यालयों को मंडल स्तरीय अधिकारी लेंगे गोद,मंडलायुक्त ने जारी किया आदेश।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

भेलसर(अयोध्या)। परिषदीय विद्यालयों को मंडल स्तरीय अधिकारी गोद लेंगे।इस सम्बंध में मंडलायुक्त ने आदेश जारी किया है। तहसील रुदौली अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों को मंडल स्तरीय अधिकारी को गोद दिया गया है।मंडल स्तरीय अफसरों पर इन स्कूलों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है जिसमें पठन-पाठन से लेकर स्कूलों के लिए संचालित योजनाएं शामिल हैं।इन अफसरों को नियमित रूप से अपने गोद लिए स्कूलों का निरीक्षण और पर्यवेक्षण की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने आदेश जारी कर दिया है शिक्षा क्षेत्र मवई अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जैनाबाद को नगर आयुक्त अयोध्या,प्राथमिक विद्यालय पठान को संभागीय खाद्य नियंत्रक अयोध्या,पूर्व माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर को संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या को दिया गया है वही खंड शिक्षा क्षेत्र रुदौली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोलवा को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण,पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोलवा उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अयोध्या,प्राथमिक विद्यालय बटौली उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण देखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button