व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग है रक्तदान व वृक्षारोपण- आईजी के0 पी0 सिंह


आज दिनांक 26 जून संस्था के द्वारा आयोजित रक्तदान महादान अभियान 2021 को मेजा मे मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक महोदय कविंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक यमुना पार सौरभ दीक्षित एवं अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा जी पुलिस मित्र प्रभारी आशीष कुमार मिश्र थाना प्रभारी मेजा एवं थाना प्रभारी मांडा अपने अधीनस्थों के साथ उपस्थित रहे. संस्था इस रक्तदान में सहभागिता करनी वाले रक्त दाताओं को संस्था सभी को इस कार्यक्रम को सफल बनाने की कोटि-कोटि धन्यवाद देती है.

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे संस्था के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव अभिषेक तिवारी बी के पांडे अशोक सिंह लक्ष्मीकांत मिश्रा शोएब आ लम संदीप सोनी राजेश गौड़ आयुष जयसवाल कुलदीप दर विशाल श्रीवास्तव अमित कुमार अनुपम मिश्रा रमेश कुमार अमित कुमार अमन कुमार शशि प्रकाश गुप्ता कमलेश त्रिपाठी दिग्विजय सिंह लंकेश बाबू संजय मिश्रा नरेंद्र मिश्रा हरिशंकर यादव अलाउद्दीन तहसील मेजा एवं तहसील करछनाके पदाधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ सहयोग किया.

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप लोग बहुत ही भाग्यशाली हैं जो गंगा मां के किनारे बसने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. अस्तु समस्त व्यक्तियों को सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करना चाहिए. इसी क्रम में वहां पर उपस्थित थाना प्रभारियों को गंगा किनारे गांव को चिन्हित करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का लक्ष्य दिया साथ ही साथ या भी कहा कि रक्तदान में सभी 18 से 65 वर्ष के व्यक्ति यदि व स्वास्थ्य है तो भागीदारी कर सकते हैं.

अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार श्री दीक्षित जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में जहां भी मेरी मदद की जरूरत हो अवश्य बताएं जनमानस की सेवा भाव ही हमारा कर्तव्य है. अंत में शिविर का समापन कराते हुए आशुतोष मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक अपराध ने कहा कि समिति द्वारा कराए गए इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देता हूं, धन्यवाद एवं बधाई देता हूं और समाज में फैले हुए अपराध पर रोकथाम हेतु आप सभी का सहयोग की अपेक्षा करता हूं. सचिव संतोष श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित जनों एवं रक्त संग्रह टीम एवं डाक्टरों व यमुना पार प्रभारी अभिषेक तिवारी, जिन्होंने रात दिन एक कर के कार्यक्रम का आयोजन सफल बनाने में विशेष योगदान दिया साथ ही साथ डीजीएस गेस्ट हाउस के स्वामी राजू शुक्ला का विशेष आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button