भाजपा का ग्राम चौपाल अभियान

हिमांशु दुबे

लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी ग्राम चौपाल अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों को लेकर जनसंवाद कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 11 मार्च को ग्राम चौपाल अभियान की शुरूआत लखनऊ के गंगागंज से की थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय का शंखनाद करके गांव की प्रत्येक दहलीज पर 18 मार्च तक पार्टी ग्राम चौपाल अभियान के माध्यम से पहुंचेगी।


ग्राम चौपाल में आज 13 मार्च को सीतापुर जिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा कुशीनगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसंवाद किया। जबकि बस्ती जिले में राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद हरीश द्विवेदी, देवरिया जिले में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं जय प्रकाश निषाद, गोरखपुर में राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह ने ग्राम चौपाल में संवाद किया।


ग्राम चौपाल अभियान के तहत कल 14 मार्च को अम्बेडकर नगर जिले में सांसद हरिओम पाण्डेय, विधायक कपिलदेव वर्मा, संजू देवी, अनीता कमल, रायबरेली जिले में एमएलसी विद्यासागर सोनकर, विधायक दल बहादुर कोरी,   जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरन सिंह, हरदोई जिले में राज्यसभा सदस्य आशोक बाजपेयी, विधायक प्रभात कुमार, आशीष सिंह आशू, रजनी तिवारी, श्रावस्ती जिले में सांसद द्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष संजय कैराती, बहराइच जिले में विधायक माधुरी वर्मा, सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, अनुपमा जायसवाल, लखनऊ जिले में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह, संासद कौशल किशोर, अयोध्या महानगर में विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, प्रयागराज में सांसद रीता बहुगुणा जोशी, प्रतापगढ में मंत्री राजेन्द्र सिंह मोती, सिद्धार्थनगर में जय प्रताप सिह, वाराणसी जिले में प्रदेश मंत्री मीना चौबे, अमेठी में राज्यमंत्री सुरेश पासी ग्राम चौपालों में जनसंवाद करेंगें।

ग्राम चौपालों के क्रम में कल 14 मार्च को देवरिया में कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चैधरी, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, गोण्डा में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, सिद्धार्थनगर में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री सतीश द्विवेदी, गोरखपुर जिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह, हापुड में प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह, विकास गुप्ता व विधायक विजय पाल, झांसी में सांसद भानू वर्मा, इटावा में सांसद रामशंकर कठेरिया, बांदा में सांसद आर.के. पटेल सहारनपुर जिले में विधायक चौधरी कीरत सिंह, मुरादाबाद में विधायक राजेश कुमार चुन्नु, रामपुर में जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, अलीगढ़ में सांसद सतीश गौतम व विधायक अनिल पराशर, आगरा में विधायक राम प्रताप सिंह, बरेली में विधायक छत्रपाल गंगवार व विधायक डीसी वर्मा जनसंवाद करेंगे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button