भाजपा की कथनी व करनी एक है-स्वतंत्र देव सिंह

हिमांशु दुबे

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास पुरुष हैं और भ्रष्टाचार पर इन्होंने कड़ा प्रहार किया है। मोदी व योगी पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है। देश व प्रदेश की जनता की सेवा ही मोदी जी व योगी जी का लक्ष्य है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को सेवता विधानसभा के गोलोक कोडर गांव सीतापुर में आयोजित ग्राम चैपाल में सम्मिलित हुए। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सीतापुर में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने आए प्रदेश अध्यक्ष का आज सीतापुर में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।


सेवता विधानसभा के गोलोक कोडर गाँव मे आयोजित ग्राम चैपाल में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा की कथनी व करनी एक है। गांव, गरीब, किसान, झुग्गी झोपड़ी का इंसान और महिलाओं के सम्मान  का संकल्प प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केंद्र सरकार व योगी जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा आगामी पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को जुटकर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा जोर लगाना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने 6 साल के कार्यकाल में ग्रामीण उत्थान के लिए क्रांतिकारी कदम उठाएं उज्जवला योजना ,सौभाग्य योजना, पीएम आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि,जनधन योजना जैसी योजनाएं लागू कर गरीबों को राहत पहुंचाई है वही प्रदेश की योगी सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों के ऋण माफ करने के साथ-साथ  अनेक जन कल्याणकारी कार्यों के द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार में माफिया राज गुंडाराज पर अंकुश लगा है। आज गुंडे प्रदेश की सीमा छोड़ चुके हैं या जेल में हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है तथा गरीबों को मिलने वाली सरकारी मदद से बिचैलियों का राज खत्म हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस ने पिछले 15 वर्ष तक प्रदेश की जनता को लूटा था, आज योगी सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर जनता में विश्वास लौटाया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से गांव के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प दिलाया।


श्री सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण का सपना आज मोदी व योगी सरकार में पूरा हो रहा है, यह हम सबके लिए गौरव की बात है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास से पिछले सभी चुनाव में भाजपा का विजय परचम लहराया है और इस बार भी पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रत्येक सीट को जीतने का संकल्प लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जैसे देवतुल्य समर्पित व ईमानदार कार्यकर्ता किसी अन्य दल में नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सेवता में बाढ़ की समस्या के स्थाई हल के लिए सरकार ने डेढ़ करोड़ का बजट जारी किया है। साथ ही साथ अग्निशमन केंद्र की स्थापना के तथा सड़कों का जाल बिछाने का काम भी योगी सरकार पूरे जोर-शोर से कर रही है। उन्होंने उपस्थित भीड़ से भारत माता की जय का उद्घोष कराया तथा कहा कि बंगाल में जीत का शंखनाद यहां से ही कार्यकर्ताओं ने कर दिया है।


वही कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्ष बृजेश कुमार निषाद व बूथ प्रभारी प्यारेलाल गौतम के आवास पर जाकर भोजन भी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक रामकृष्ण भार्गव ,योगेश वर्मा, हरद्वार दुबे, नीरज वर्मा, शिव भूषण सिंह, राकेश त्रिपाठी, विश्राम सागर राठौर, नीरा सिंह पत्नी बच्चा, अंजू तिवारी, केके त्रिवेदी, आनंद दिक्सित, लोकेश, रामपाल, राजन, गोदावरी, इंदू सिंह, मनोज सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इससे पूर्व सीतापुर की सीमा में प्रवेश करने पर प्रत्येक गांव में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button