भाजपा का स्थापना दिवस

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। आज सुबह पार्टी के राज्य मुख्यालय पर मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष स्तवंत्र देव सिंह , प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा जी ने स्थापना दिवस पर पार्टी का झण्डा फहराया। प्रदेश मुख्यालय पर ही पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष स्तवंत्र देव सिंह जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा जी ने पार्टी के स्थापना के समय 1980 में मुम्बई में हुए अधिवेंशन में शामिल होने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पूर्व महानगर अध्यक्ष लखनऊ मनोहर सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार शुक्ला, पूर्व महानगर महामंत्री विनोद बाजपेयी, बृज किशोर द्विवेदी, पूर्व नगर मंत्री महिला मोर्चा सुधा द्विवेदी को पटका व शाल पहनाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। पार्टी मुख्यालय पर ही कुशाभऊ ठाकरे सभागार में लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर सभी लोगों ने सामूहिक रूप से पार्टी की स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के द्वारा दिये गये उद्वबोधन को सुना।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी, उपेन्द्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, ब्रज बहादुर, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, प्रदेश मंत्री संजय राय, रामचन्द्र कन्नौजिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहमुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, अशोक तिवारी, सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया।


पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर आज पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला व महानगर कार्यालयों व मण्डल स्तर तक लगभग ढाई हजार से अधिक स्थानों पर एलईडी टीवी व अन्य डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का संदेश पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। साथ ही पार्टी कार्यालयों पर भाजपा का झण्डा भी फहराया। सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झण्डा लगाया। स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रमों में क्षेत्र, जिला, महानगर व मण्डल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि सम्मलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button