पहले व दूसरे चरण के मतदान में भाजपा ने किया स्वीप-डा0 दिनेश शर्मा

पहले व दूसरे चरण के मतदान में भाजपा ने किया स्वीप।
भाजपा के पक्ष में बही हवा के कारण विरोधियों को अभी से आने लगे हार के बुरे सपने।
विधानसभा चुनाव में प्रदेश के विकास के साथ-साथ भारत की संस्कृति और संस्कार की रक्षा अहम मुद्दा।
वोट की खातिर विपक्षी भी कर रहे हैं कोट के ऊपर जनेऊ पहनने और टीका लगाने का स्वांग।
बीजेपी के लिए व्यंग में हम दो हमारे दो कहने वाले दल अब उत्तर प्रदेश में रह गए हैं सिर्फ एक।
साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस ने उतार दी है एमआईएम के रूप में अपनी बी टीम।

हिमांशु दुबे

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आज उन्नाव सदर विधानसभा, रायबरेली के हरचंदपुर एवं सदर विधानसभाओ की जनसभाओं में उमड़े अपार जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान में भाजपा ने स्वीप कर दिया है। भाजपा की बढत यात्रा का शुभारंभ हो गया है। भाजपा के पक्ष में बही हवा के कारण विरोधियों को अभी से हार के बुरे सपने आने लगे है। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय में भाजपा के लिए व्यंग में हम दो हमारे दो कहने वाला दल की संसद में संख्या आज प्रदेश में सिमट कर सिर्फ एक ही रह गई है और आने वाले समय में एक भी नहीं रहेगा।उन्होंने कहा कि जिन्हंे भगवान राम और भारत की संस्कृति से एलर्जी थी वे अब वोट की खातिर मंदिर में उल्टे हाथ से घंटा बजाने, कोट के ऊपर जनेऊ पहनने और टीका लगाने का स्वांग चुनावी मौसम में करने लगे हैं। जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है।


उन्नाव सदर और रायबरेली की हरचन्दपुर एवं सदर विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए डा. शर्मा ने जनता से  विपक्षी दलों की ध्रुवीकरण करके समाज को बांटने की साजिशों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि अभी तक सांप्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण का जो काम सपा-बसपा और कांग्रेस खुद करते थे अब इस काम के लिए उन दलों ने एमआईएम को मैदान में उतार दिया है। यह उनकी बी टीम है और इन सभी दलों में कोई अन्तर नहीं है। इनके झंडे भले ही अलग है पर एजेन्डा एक है कि किसी प्रकार सत्ता पर काबिज हो जाए। अब विपक्ष को सत्ता पर काबिज होने का सपना देखना छोड देना चाहिए। यह भारत है जहां पर इराक अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसा शासन नहीं बल्कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास वाला शासन ही चलेगा।


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार भारत की संस्कृति के उत्थान के लिए काम कर रही है। विपक्षी दलों के लोग तो भाजपा पर राम मंदिर निर्माण को लेकर तंज कसते थे तथा मंदिर निर्माण स्थल पर अन्य भवन आदि बनाने की बात करते थे। एक दल ने तो राम को ही काल्पनिक बता दिया तथा दूसरे ने तो राम भक्तों पर गोली तक चलवा दी थी। अब भाजपा सरकार अयोध्या में भव्य मंदिर बनवाने में बाधाएं दूर कर रही है। काशी में शानदार बाबा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना है और प्रधानमंत्री जी ने उसका उद्घाटन कर दिया है। यही भारत की संस्कति का प्रतिपादन है जिसकी विपक्ष की सरकारों से उम्मीद नहीं की जा सकती है। आज अयोध्या व काशी विश्वस्तरीय शहर बन रहे हैं जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को होगा। राम को लेकर भाजपा पर तंज कसने वाले दलों का कोई भी बडा नेता आज तक प्रभु राम के दर्शन के लिए नहीं गया है। देश और प्रदेश के मुखिया वहां जाते रहे हैं। यह धर्म की नहीं बल्कि भारत की संस्कृति और संस्कार की बात है।


 उनका कहना था कि अपराधी अपराधी होता है। उन्नाव में दलित बेटी के साथ हुई घटना में विपक्ष पर जो आरोप लगे हैं उनका जवाब अभी तक नहीं आया है। पहले कोई सरकार काम करती थी तो उसके खिलाफ एन्टी इनकंबेंसी होती थी पर आज यह पहली सरकार है जिसके समय में प्रो-इनकंबेंसी है। जनता का रवैया सकारात्मक है। ऐसा इसलिए है कि सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग तक पहंुची हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 43 लाख लोगों को मकान दिए गए हैं और आने वाले समय में जो बचे हुए लोग हैं उन्हें भी मकान दिए जाएंगे। किसान को आने वाले समय में सिंचाई के लिए फ्री बिजली दी जाएगी। मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। हर घर में नल से पानी पहुचाने की योजना पर काम हो रहा है। किसान सम्मान निधि का लाभ सबसे अधिक यूपी के किसानों को मिला है। उन्नाव अपने आप में  अनोखा है तथा यह देश के प्रति समर्पण का भाव रखने वाले लोगों का शहर है। उन्नाव की रग-रग में देश प्रेम है। उन्होंने कहा कि आज जो सरकार की उपलब्धयों की कहानी सुनाई है उसके बदले में भाजपा के पक्ष में मतदान करके दक्षिणां दे दीजियेगा। उन्होंने कहा कि उन्नाव व रायबरेली गंगा एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद विकास के नए मापदंड तय करने वाले जिले बन जाएंगे ना केवल उद्योग लगेंगे बल्कि किसानों को भी लाभ होगा। उन्होंने रायबरेली में एम्स के संचालन को सुचारू बनाने, ओपीडी शुरू करने, रेलवे कोच निर्माण फैक्ट्री में रिकॉर्ड निर्माण प्रक्रिया संपादित करने का भी उल्लेख किया। उन्होंने किसान सम्मान निधि, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास तथा बिजली एवं शैक्षिक सुधारों को एक-एक करके गिनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button