भाजपा सरकार गरीबों की सरकार-स्वतंत्र देव सिंह

यह प्रदेश की समृद्धि,प्रगति,संपन्नता का चुनाव,भाजपा सरकार गरीबों की सरकार।

हिमांशु दुबे

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वर्तमान विधानसभा चुनाव जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, परिवारवाद, वंशवाद का चुनाव नहीं है, बल्कि प्रदेश की समृद्धि, प्रगति का चुनाव है। सपा शासन में अपराध की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। 2017 के बाद से क्राइम पर अंकुश लगा है। यह बदलाव योगी सरकार में हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की जब दो सीट आयीं थीं, विपक्षियों द्वारा हम पर तंज कसते हुए हम दो-हमारे दो के नारें लगाये जाते थें। लेकिन तब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था अँधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। ये बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नगर के बागपत में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान कहीं। बागपत में श्री सिंह ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली से भी जुडे।

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने अपराधियों को उनकी असल जगह पहुंचाने का काम किया है। यह भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है, सभी वर्गों के हित के लिए कार्य करती है। इसलिए भाजपा ने ही गरीब आवासीय योजना के तहत लाखों परिवार को छत देने का काम किया है।उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां हमारे ऊपर साम्प्रदायिक होने का आरोप लगाती हैं। भारत माता की जय बोलना, वंदे मातरम कहना, अपने को हिंदू कहना, राम मंदिर का निर्माण कराना, धारा 370 हटाना यदि सांप्रदायिक है, तो वे भी सांप्रदायिक है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। आज भाजपा सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि बागपत से पहले मोटरसाइकिल, कारें और किसानों के ट्रैक्टर चोरी हो जाते थे। आज उन चोरों को जेल में पहुंचाने का काम योगी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में बागपत में एक मियां राजा का फोन आ जाता था और बदमाश गुंडे छूट जाते थे।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में योगी जैसा जनसेवक मिला है, जो जनता की खातिर 24 घंटे मेहनत करता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपया भेजता हूं, जब कहीं जाकर 15 पैसे जनता के पास पहुंचते हैं। भाजपा ने किसान सम्मान निधि की छह हजार रुपये की धनराशि पूरी की पूरी खाते में पहुंचाई है। उन्होंने दोहराया कि ये योगी जी और मोदी जी के अथक प्रयासों का ही फल है कि उत्तर प्रदेश बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बन गया है।अखिलेश पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि आज 300 यूनिट बिजली देने की बात कह रहे हैं। जबकि सपा सरकार में 6 से 8 घंटे बिजली आती थी। आज 24 घंटे बिजली आती है। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पहली सरकार में घरों के दरवाजे पांच बजे बंद हो जाते थे। उन्हें डर था कि कहीं गुंडे घरों में घुसकर लूटपाट न कर जाएं। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी। पीड़ित की रिपोर्ट पुलिस दर्ज नहीं करती थी यदि गलती से रिपोर्ट लिख जाती थी तब रामपुर से मिया जी का फोन आ जाता था। श्री सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा तीन सौ से अधिक सीटें जीतेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button