भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाया-अखिलेश यादव

21
भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाया-अखिलेश यादव
भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाया-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था सब बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार ने बिजली का बिल बढ़ाने का जो प्रस्ताव भेजा है अगर वह लागू हो गया तो बिजली बहुत महंगी मिलेगी। कारोबार और उद्योग नहीं चल पाएंगे। मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो जाएगा। इस सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया। अब बिजली महंगी कर लोगों पर महंगाई का बोझ और बढ़ा रही है। इसी तरह से शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर दिया। प्राइमरी स्कूलों की गुणवत्ता खराब कर दी। स्कूलों में बच्चे नहीं जा रहे है। सरकार प्राइमरी के साथ ही माध्यमिक स्कूलों को भी खराब कर दिया है। सरकारी इंटरमीडियट स्कूलों की जमीनों पर भाजपा नेताओं की नज़र है। सरकार साजिश के तहत स्कूलों की छवि खराब कर रही है। स्वास्थ्य सेवाएं तो पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है। मेडिकल कालेज में मानक के अनुरूप स्टाफ और संसाधन नहीं है। ऐसे में मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के छात्र कैसे पढ़ेंगे और किस तरह के डाक्टर बनेंगे…? भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाया-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार के एजेन्डे में नहीं है कारोबार, नौकरी और रोजगार । भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाया है। इस सरकार ने देश का पूरा बाजार विदेशियों के हाथ में दे दिया है। जो लोग खुद को राष्ट्रवादी कहते थे, स्वदेशी की बात करते थे, उन्होंने एफडीआई लाकर और नीतियां बनाकर देश का बाजार विदेशी सामानों से पाट दिया। भाजपा सरकार ने केन्द्र की 11 साल की और प्रदेश की 9 साल कुल मिलाकर 20 साल की सरकार ने मिलकर कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। विरोधी पार्टियों और नेताओं के खिलाफ अभियान चलाया। घटिया प्रोपेगांडा को बढ़ाया। लोगों की छवि को खराब करने के लिए निजी हमले कराये।

भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में हुए कार्यों को बर्बाद कर दिया। समाजवादी सरकार में पार्क, रिवर फ्रंट और ओपन स्टेज बनाए गये जहां लोग घूमते हैं और योगा करते हैं। समाजवादी सरकार में गोमती नदी पर देश का सबसे अच्छा रिवरफ्रंट बनाया गया। यह रिवरफ्रंट गुजरात के साबरमती पर बने रिवरफ्रंट से भी अच्छा बनाया गया है, जहां घूमने-फिरने से लेकर अन्य सुविधाएं थी लेकिन आज सफाई न होने से खराब पानी की बदबू आती है। रिवरफ्रंट पर लगाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार में आया फव्वारा चोरी हो गया। सरकार में फव्वारा चोर कौन है? इस सरकार ने नमामि गंगे के नाम पर हजारों करोड़ का बजट साफ कर दिया लेकिन गंगा की सफाई नहीं हो पायी। इसी तरह काली नदी, हिंडन नदी और यमुना नदी की सफाई के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया। क्या यही भाजपा का विकसित भारत है…?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा दिया। प्रदेश में गेहूं की खरीद नहीं हुई। सरकार ने 20 फीसदी भी गेंहू की खरीद नहीं की। मुख्यमंत्री जी फसलों का हवाई सर्वेक्षण करने निकले थे। हवाई सर्वेक्षण वहीं लोग करते है जो किसानों का सामना नहीं कर सकते। सरकार के सब आंकड़े झूठे है। कन्नौज समेत कई जगहों पर फसलों की खरीद के केन्द्र नहीं खुले। समाजवादी सरकार में प्रदेश का पहला काऊ मिल्क प्लांट कन्नौज में लगाया गया था। भाजपा सरकार में बंद हो गया। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन नहीं बढ़ा। भाजपा सरकार के कुशासन, अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ पीडीए एकजुट है। पीडीए एक भावनात्मक गठबंधन है। इसमें भाजपा सरकार से सभी पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग शामिल है।

पसमांदा समाज पीडीए का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पसमांदा समाज को पूरा राजनीतिक सम्मान दिया जाएगा। इस समाज की सभी समस्याओं का हल किया जायेगा। बुनकरों को सुविधाएं दी जाएगी बुनकरों की समस्याओं पर एक डॉकूमेंट तैयार करेंगे, उसे आने वाले समय में समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र में शामिल करेंगे। भाजपा सरकार में बिचौलियों के द्वारा बुनकरों को शोषण हो रहा है। कम पूंजी के कारण बुनकरों का कारोबार नहीं बढ़ रहा है। समाजवादी सरकार में बुनकरों को सुविधा देने के लिए जो सेंटर बनाए गये थे। उन्हें इस सरकार ने आगे नहीं बढ़ाया। बुनकरों को मजदूरी कम मिल रही है, जिसके कारण उनके जीवनस्तर में कमी आ रही है। उनकी स्वास्थ्य सम्बंधी तमाम समस्याएं है। इनका सबका समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर हल निकाला जाएगा।

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन हत्या, लूट, अपराध की घटनाएं हो रही है। लोगों के साथ अन्याय, अत्याचार चरम पर है। बदायूं में पटेल समाज के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें न्याय मिलना चाहिए। प्रयागराज में पाल समाज की बेटी के साथ अन्याय हुआ। उसे न्याय नहीं मिला। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और जाने नहीं दिया। सरकार पुलिस के जरिए अन्याय करा रही है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है। इंडिया गठबंधन मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगा। समाजवादी पार्टी किसी सांसद के बयान या किसी के ट्वीट और सोशल मीडिया पर लिखने पर कुछ भी नहीं कहना चाहती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ विमान दुर्घटना बेहद गंभीर है। आश्चर्य की बात है कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद अभी तक किसी भी जिम्मेदार का इस्तीफा नहीं हुआ है। हमने पुलवामा और पहलगाम हमले में किसी का इस्तीफा नहीं मांगा लेकिन हवाई जहाज दुर्घटना हुआ इतने लोगों की मौत हो गयी। कई डॉक्टरों की भी जान गयी है। इस दुर्घटना में सरकार के जिम्मेदार लोगों का इस्तीफा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से विभागों का निजीकरण हुआ है, लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। ऐसा लगता है अपने लोगों को नौकरी देने के लिए सरकार ने अयोग्य लोगों को पदों पर बैठा दिया है। नौकरियां दे दी हैं। आज तमाम तरह की दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों में यात्राओं को लेकर डर पैदा हो गया है। जो हालात है ऐसे में तमाम तरह की आशंकाएं पैदा हो रही है। ऐसा लगता है कि सरकार सबको मार देगी और खुद चलती रहेगी।

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे भाजपा सरकार के लिए चुनौतिपूर्ण रहे हैं। जहां सरकार इन्हें वैश्विक और संरचनात्मक कारणों से जोड़ती है, वहीं विपक्ष इन समस्याओं को सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता बताता है। आम जनता का अनुभव और सशक्त डाटा इन मुद्दों की वास्तविकता को दर्शाते हैं, जो सरकार की जवाबदेही तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाया-अखिलेश यादव