यूपी पंचायत चुनाव की बैठक में भाजपा ने बनाई रणनीति

मनीष दीक्षित

लखनऊ। प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी  की। स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की उपस्थिति में पंचायत चुनाव से जुडे़ पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के बाद पहली सूची जारी हुई। 

पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद सायंकाल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई। वर्चुअल बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पंचायत चुनाव के प्रभारी श्री विजय बहादुर पाठक जी सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सम्मिलित हुए। 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी चुनाव महत्वपूर्ण होते है। इसलिए हमें पूरे मनोयोग से पार्टी की जीत के संकल्प के साथ पंचायत चुनाव में भी कार्य करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में युवा, महिला, पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग की बैठक करना है। संगठन को चुनाव लड़ना है प्रत्येक कार्यकर्ता खुद के प्रत्याशी मानकर चुनाव लडे़। जिले के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारियों व प्रमुख नेता योजनापूर्वक पंचायत चुनाव में कार्य करें। समाज के सभी वर्गोें को साथ लेकर सभी गांवों में प्रत्याशी का भ्रमण व सम्पर्क अभियान शुरू करने की योजना रचना बनायें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम/बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का सक्रिय रूप मंे पंचायत चुनाव में अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। पंचायत चुनाव में पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर तक जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्य निश्चित रूप से अपने घर पर पार्टी का झण्डा लगाऐ व बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मानाऐं।

अपने घर पर पार्टी का झण्डा लगाएं साथ ही जिला व मण्डल स्तर पर भी पार्टी के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करें। पंचायत चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर में सम्पर्क करने के लिए घर-घर सम्पर्क की योजना बनाकर आम मतदाता तक सीधें पहुंचकर पार्टी को विजयी बनाने की अपील करें। उन्होंने प्रतिदिन जिला, ब्लाक व ग्राम स्तर पर पंचायत चुनाव की संचालन समिति की बैठक नियमित रूप से करनी है। साथ ही सेक्टर व मण्डल की टीम को पूरी तरह से सक्रिय भूमिका हो इसकी योजना बनाने पर बल दिया। 

बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी श्री विजय बहादुर पाठक ने किया। उन्होंने बताया आज प्रथम चरण के बीस जिलों के पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। पार्टी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों के नामांकन प्रपत्र में कोई त्रुटि न हो इसके लिए विधि प्रकोष्ठ से जुडे़ अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौपनें पर चर्चा हुई। साथ ही तय हुआ कि पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में स्थानीय जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारियों व अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे, इसकी भी योजना रचना बनाई गई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button