छल कपट के रास्ते पर चलने की अभ्यस्त है भाजपा-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]  अति पिछड़े एवं तैलिक समाज के प्रतिनिधियों ने अखिलेश यादव से अपेक्षा की है कि वे सामाजिक न्याय दिलाने के संघर्ष को परिणाम तक पहुंचाएंगे। भाजपा जातीय जनगणना की मांग की उपेक्षा करती आई है क्योंकि वह आबादी के आधार पर सभी को उनका हक एवं सम्मान नहीं देना चाहती है। समाजवादी पार्टी ही इसके लिए बराबर मांग करती रही है। सबका भरोसा समाजवादी पार्टी पर ही है।अखिलेश यादव ने आज यहां तैलिक, साहू, राठौर, गुप्ता समाज के संगठन के प्रतिनिधियों से भेंट की। भेंटकर्ताओं में पूर्व विधायक एवं तैलिक महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राकेश राठौर, विधायक जयकिशन साहू तथा जगजीवन प्रसाद एमएलसी के नाम उल्लेखनीय है। तैलिक समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका अखिलेश यादव के नेतृत्व पर विश्वास है। उनकी समस्याओं और परेशानियों का उनके द्वारा ही निराकरण हुआ है।  

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सबके प्रिय ‘बाबू जी‘ स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा जी की पुण्यतिथि पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अपिर्त की।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टीे के वरिष्ठ नेता श्री बेनी प्रसाद वर्मा ने संगठन और सरकार दोनो जगह किसानों, पिछड़ों और वंचितोे की आवाज उठाई और उनके लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाजवादी आंदोलन को मजबूती दी।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी स्वर्गीय बेनी बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार जनता की नहीं है। वह जनविरोधी कार्य करती है। वह छल कपट के रास्ते पर चलने की अभ्यस्त है। भाजपा समाज को बांटने का काम करती है। भाजपा की छल-बल और नफरत की रणनीति से देश और समाज को बचाना है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता पर एकाधिकार करना चाहती है। उसके कार्यकाल में कुछ हाथों में पूंजी केन्द्रीयकृत हो चुकी है। वह झूठ को ताकत मानती है। भाजपा राज में कालाधन की समानांतर अर्थव्यवस्था चल रही है। राष्ट्रीय सम्पŸिायां बिक रही हैं। बैंकों में जनधन की लूट हो रही है। आरक्षण समाप्त करने की भाजपा द्वारा साजिश की जा रही है।श्री यादव ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ उन पर कब्जा करने का काम कर रही है। संविधान को खतरा है। भाजपा के समय महंगाई बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल रसोईगैस के दाम बढ़े हैं। किसान और नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा राज में गरीब के सस्ते इलाज की व्यवस्था नहीं है। बेरोजगारी का संकट बढ़ता जा रहा है। सरसों का तेल अडानी बेच रहा है। रिफाइण्ड के नाम पर नकली धंधा पनपाया जा रहा है। सरसों की खेती एवं भारतीय तेल कारोबारियों का धंधा चौपट किया जा रहा है।

अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद जौनपुर जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल ग्राम पंचायत देवरिया पोस्ट लेधुका थाना बदलापुर में 24 मार्च 2022 को पुलिस द्वारा दलित महिलाओं के साथ मारपीट तथा उत्पीड़न की जांच तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात हेतु 29 मार्च 2022 को जाएगा।समाजवादी प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी बाबा साहब वाहिनी, सुश्री डॉ0 रागिनी सोनकर विधायक मछलीशहर, लाल बहादुर यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जौनपुर, ओमप्रकाश दुबे ‘‘बाबा दुबे‘‘ पूर्व विधायक बदलापुर, डा0 अवधनाथ पाल प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश एवं महेन्द्र यादव विधान सभा अध्यक्ष बदलापुर शामिल हैं। [/Responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button