गोशालाओं का बीडीओ ने किया निरीक्षण

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव

गोशालाओं का बीडीओ ने किया निरीक्षण, पशुओं को ठंड से बचाने के दिये निर्देश।

भेलसर(अयोध्या)। रूदौली ब्लाक के ग्राम ऐहार व सराय मुगल के गोशाला का गुरुवार को खण्ड विकास अधिकारी रूदौली अखिलेश कुमार गुप्ता ने निरीक्षण किया। बीडीओ रूदौली ने ऐहार गोशाला के निरीक्षण में भूसे की उपलब्धता गोशाला के पशुओं को ठंड से बचाव के लिए जमीन में पराली डालने,काऊ कोट की व्यवस्था करने के निर्देश ग्राम पंचायत अधिकारी को दिया। बीडीओ ने गौशाला पहुंच कर साफ सफाई,चारा,भूसा के बारे में जानकारी ली तथा वहां पर उपस्थित सेवादारों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उसके बाद ग्राम सराय मुगल की गौशाला पहुंचे वहां उन्होंने अपने सामने गौवंशों को ठंड से बचाने के लिये तिरपाल लगवाये और शीघ्र ही गौवंशों को ठंड से बचाने के लिये काऊ कोट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।उन्होंने पंचायत सचिव से ठंड को देखते हुए अविलम्ब पराली की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।खण्ड विकास अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि ठंड की शुरुआत हो चुकी है सभी गौशालाओं में तिरपाल काऊ कोट तथा गौवंशों के नीचे डालने के लिये पराली की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बी डी ओ जैसुखपुर गौशाला पहुंच कर साफ सफाई,चारा,भूसा के बारे में जानकारी ली तथा वहां पर उपस्थित सेवादारों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उसके बाद संडवा गौशाला पहुंचे वहां उन्होंने अपने सामने गौवंशों को ठंड से बचाने के लिये तिरपाल लगवाये और शीघ्र ही गौवंशों को ठंड से बचाने के लिये काऊ कोट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।उन्होंने पंचायत सचिव रजनीश वर्मा से ठंड को देखते हुए अविलम्ब पराली की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।खण्ड विकास अधिकारी रशेष कुमार गुप्ता ने बताया कि ठंड की शुरुआत हो चुकी है सभी गौशालाओं में तिरपाल काऊ कोट तथा गौवंशों के नीचे डालने के लिये पराली की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।निरीक्षण के समय पंचायत सचिव विजय कुमार,रजनीश वर्मा,सुभम सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button