राहुल गांधी पर FIR:हल्द्वानी से लखनऊ तक सियासी घमासान!

उत्तराखंड के हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हुई जनसभा के उपरान्त मंच को भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शुद्धिकरण करने के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बजाए दुर्भावनापूर्ण मानसिकता के चलते जननायक माननीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज किए गये फर्जी एफ0आई0आर0 को निरस्त किए जाने एवं दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा प्रातः डाॅ0 अम्बेडकर महासभा, विधानसभा मार्ग स्थित बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरान्त तनुज पुनिया के नेतृत्व में चलने वाले अनिश्चितकालीन धरने के तहत इको गार्डेन में  उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं लखनऊ के सैंकड़ों कांग्रेसजनों द्वारा धरना दिया।

आज के धरने का नेतृत्व कर रहे अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार दलितों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों के साथ लगातार अन्याय करती चली आ रही है। इतना ही नहीं भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाकर भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर, संविधान और लोकतंत्र का अपमान कर रही है। उन्होने कहाकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं एवं दलित वर्ग से आते हैं इसलिए उनकी हल्द्वानी में जनसभा के बाद भाजपा के लोगों द्वारा मंच का शुद्धिकरण किया जाना संविधान विरोधी कृत्य है जिसके लिए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। पूरे देश के दलित वर्ग में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

उन्होने कहा कि जब तक उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार इस संविधान विरोधी कृत्य के दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही नहीं करती तथा इस दलित विरोधी कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने पर हमारे नेता जननायक राहुल गांधी जी के विरूद्ध फर्जी दर्ज किए गए एफआईआर को निरस्त नहीं करती, कांग्रेस पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक  श्यामकिशोर शुक्ल, जिला अध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष उत्तरी अमित श्रीवास्तव त्यागी, शहर अध्यक्ष दक्षिणी डाॅ0 शहजाद आलम, प्रवक्ता सिद्धिश्री, विजय बहादुर, विशम सिंह, आर0पी0 बौद्ध, सुशील बाल्मीकि,  मुरली मनोहर, रजनीश यादव, संयोगिता वर्मा, विद्या गौतम, राजू रावत, विनीत गौतम सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button