श्री राजपाल सिंह यादव की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित

35
श्री राजपाल सिंह यादव की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित
श्री राजपाल सिंह यादव की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित

अखिलेश यादव ने आज पूरे परिवार के साथ हरिद्वार में अपने चाचा श्री राजपाल सिंह यादव की अस्थियों को विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के बीच गंगा जी में नमामि घाट पर विसर्जित किया। श्री राजपाल सिंह यादव का 9 जनवरी को निधन हो गया था। वे 73 वर्ष के थे। श्री राजपाल सिंह यादव की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित

हरिद्वार में अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने के अवसर पर अखिलेश यादव के परिवार से प्रो0 रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव,अनुराग यादव, धर्मेन्द्र यादव, अभिषेक यादव अंशुल, अक्षय यादव, आदित्य यादव, तेज प्रताप सिंह यादव, गौरव यादव, आर्यन यादव, राजलक्ष्मी यादव, स्वीटी यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, सांसद हरेन्द्र मलिक, सौरभ पाण्डेय समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गंगा जी में अस्थियां विसर्जित करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमने हिन्दू परम्परा के अनुसार हरिद्वार में गंगा जी के किनारे पूजा, अनुष्ठान किया। यह दुख की घड़ी है। परिवार में दुख है। चाचा जी ने जीवन भर परिवार, नेताजी और पार्टी की पूरी जिम्मेदारी के साथ सेवा की। परिवार को हमेशा एकजुट रखने का कार्य किया। श्री राजपाल सिंह यादव की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित