रावण का अभिनय कर रहे कलाकार का हृदयाघात से निधन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

भेलसर(अयोध्या)। श्री राम लीला समिति ऐहार में सीता हरण की लीला के पहले रामलीला में रावण का अभिनय कर रहे कलाकार पतिराम रावत का ह्रदयाघात से निधन हो गया।
जनकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली क्षेत्र के श्री राम लीला समिति ऐहार में रविवार की रात सीता जी के हरण की लीला के लिए निकल रहे।रावण का अभिनय कर रहे कलाकार पतिराम रावत 65 वर्ष पुत्र ननकऊ निवासी ग्राम ऐहार को हृदयाघात हो गया।श्री राम लीला समिति के प्रबन्धक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि रावण का अभिनय कर रहे पति राम रावत को एम्बुलेंस से सीएचसी रूदौली लाया गया।जिन्हें सीएचसी के चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।बताया कि 20 वर्षों से रावण का जीवंत अभिनय करने से गाव में शोक व्यापत है।

अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया।सोमवार को होने वाली लीला स्थागित कर दी गई है।मंगलवार से आगे की लीला सम्पन्न होगी। रावण का अभिनय कर रहे पति राम रावत के निधन पर विधायक राम चन्द्र यादव,केंद्रीय दुर्गा पूजा राम लीला समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल,तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा,महामन्त्री दुर्गेश श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय,जोन प्रभारी रॉज किशोर सिंह,श्याम यादव ने शोक जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button