अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारक 12 अक्टूबर तक प्राप्त करें खाद्यान्न

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 12 अक्टूबर तक खाद्यान्न का किया जायेगा वितरण।

प्रतापगढ़। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि माह अगस्त 2022 के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को दिनांक 06.10.2022 से खाद्यान्न का वितरण ई-पॉस मशींन के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं द्वारा किया जा रहा है। वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 12 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित है। इस अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रतिकार्ड 14 किग्रा0 गेहूँ व 21 किग्रा0 चावल एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट 02 किग्रा0 गेहूँ व 03 किग्रा0 चावल (गेहूँ रूपये 02 प्रति किग्रा0 तथा चावल रूपये 03 प्रति किग्रा0 की दर से) का वितरण किया जायेगा।

आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न होने की स्थिति में कार्डधारक मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात 12.10.2022 को खाद्यान्न प्राप्त कर सकेगें। उन्होने बताया है कि राशनकार्ड धारकों को पोर्टबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, तथा पोर्टबिलिटी चालान जारी करने की सुविधा दिनांक 08.10.2022 तथा 09.10.2022 को उपलब्ध रहेगी। वितरण के सम्बन्ध में कोई भी शिकायत उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षकों, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से सम्पर्क कर की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button