असामाजिक तत्वों को सत्ता में आने से रोकना होगा

दंगाइयों और असामाजिक तत्वों को सत्ता में आने से रोकना होगा।आजम अतीक और मुख्तार अंसारी चलाते थे अखिलेश की सरकार।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को रामपुर में अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को दंगाइयों और बाहुबलियों से मुक्त कराना होगा। योगी सरकार ने इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है। जो लोग प्रदेश में दंगे करवाते थे उन्हें जेल भेजा गया है। बाहुबलियों कि अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। इन्हें फिर से सत्ता में आने से रोकना होगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक-एक कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि जो लोग अभी तक रामपुर के विकास में अवरोध उत्पन्न कर रहे थे वह जेल गए तो रामपुर के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि एक समय था जब अखिलेश की सरकार आजम खान, अतीक और मुख्तार अंसारी चलाया करते थे। थाने इनके हुक्म पर चलते थे। किसी थानेदार की हिम्मत नहीं थी इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सके, योगी सरकार ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। जब अखिलेश यादव की सरकार थी तो प्रदेश में गुंडों का कल्याण होता था।

भाजपा सरकार में गरीबों और शरीफ लोगों का कल्याण हो रहा है।उन्होंने कहा कि हम हर महीने 2 बार मुफ्त राशन गरीबों को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आज उत्तर प्रदेश के लोगों को चीन से अच्छी सड़क बना कर दी. आज उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक चारों तरफ एक्सप्रेसवे का जाल बिछा हुआ है। दिल्ली से रामपुर तक ऐसा हाईवे जिस पर गाड़ी चलाते हुए पानी भी न छलके। आपके एक वोट से कमल खिलता है, और जब कमल खिलता तो आपको मुफ्त राशन मिलता है,आयुष्मान का कार्ड मिलता है, चौबीसों घंटे बिजली मिलती है, पक्का मकान मिलता है, आपको उज्ज्वला का गैस सिलेंडर मिलता और इज़््ज़त घर यानी पक्का शौचालय मिलता है, कोरोना का मुफ्त टीका मिलता है और सबसे बड़ी बात, कमल खिलता है तो श्री राम का मंदिर बनता है।हर वर्ग का विकास हो रहा है किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्रवाद को वोट देना है। फिर योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और गुंडेजेल जाएंगे और आम जनता निडर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button