वार्षिक आय 6 लाख से कम, आवासीय निःशुल्क कोचिंग एवं भोजन की व्यवस्था

अयोध्या। अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय रू0 6.00 लाख से कम हैं, उनके लिये प्रयागराज, लखनऊ, हापुड़, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर एवं अलीगढ़ में आवासीय निःशुल्क कोचिंग एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है। प्रदेश के 18 मण्डल मुख्यालय पर दिनांक 18 दिसम्बर, 2022 को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम यू0पी0पी0सी0एस0/सिविल सेवा प्रारम्भिक) परीक्षा के समान होगा। पात्र छात्र/छात्राएं दिनांक 30 नवम्बर 2022 के पहले अपना आवेदन पत्र आनलाइन  www.socialwelfare.up.upsdc.gov.in  पर कर सकते हैं। आवेदन-पत्र में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्यालय कार्य दिवस में हेल्पलाइन नं0 9621650066 पर जानकारी कर सकते है। उक्त जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button