भाजपा के खिलाफ आक्रोश ने 1977 में उपजे जनाक्रोश की याद दिला दी-रामगोपाल यादव

सपा प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ उमड़े जनाक्रोश से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा का 400 सीटें जीतने का दावा पुख्ता होता नजर आ रहा है और अब तो सत्तारूढ़ दल के नेता भी मानने लगे हैं कि प्रदेश में सपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।इटावा मुख्यालय पर समाजवादी संवाद कार्यक्रम मे पार्टी कार्यकर्त्ताओ को संबोधित करते हुये प्रो यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के खिलाफ आक्रोश ने 1977 में उपजे जनाक्रोश की याद दिला दी है और कुछ दिनो पहले अखिलेश यादव ने 400 सीटो के जीतने की बात कही थी लेकिन वो वास्तव मे सच होने जा रहा है। दिल्ली में भाजपा के प्रमुख नेता कहने लगे है कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार आ रही है ।बोले अबकी बार बड़ी जीत उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मे भाजपा का बड़े पैमाने पर सफाया होने जा रहा है। प्रदेश में केवल सपा और भाजपा के बीच लडाई हो रही है। कांग्रेस- बसपा कही भी संघर्ष में नही है। बसपा कांग्रेस भाजपा के सहयोगी दल की रूप में काम कर रही है। अखिलेश अकेले पूरी भाजपा से लड़ कर मुकाबला कर रहे है।

सपा महासचिव ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सपा को दंगाई पार्टी बता रहे है। ऐसा भाजपा के नेता सत्ता से दूर जाने का अहसास होने पर बोल रहे है। अमित शाह कहते है अखिलेश मंदिर का निर्माण रोक देगे। अदालत के आदेश पर मंदिर का निर्माण हो रहा है जिसको कोई भी नही रोक पायेगा। अखिलेश सरकार आने पर चंदे की चोरी रोकी जाएगी भव्य और इससे अच्छे मन्दिर की अयोध्या में निर्माण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वोट देते समय जनता नेता की नीयत और दल की नीयत का ध्यान रखें। किसी भी उम्मीदवार की अपनी पहचान होती है। अखिलेश के मुकाबले आज के समय में पूरे देश मे कोई नेता नही दिखाई दे रहा है। सपा की नीतियां जन कल्याणकारी हैं। चुनाव बाद जब सरकार बनेगी तब आपको दिखेगा कैसे काम होता है। प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा सरकार आने पर किसानो के हित हर हाल में ध्यान रखा जायेगा, बिजली मुफ्त का वादा पूरा किया जायेगा। कन्या विद्या धन की दुबारा शुरू की जायेगी। बेरोजगारों को पहली कैबिनेट में रोजगार देने का प्रबंध किया जायेगा।पांच लाख भर्ती विभिन्न्न विभागो में शुरू होगी। चुनाव घोषणा पत्र को हर हाल में लागू किया जायेगा। नेता जी के बेटे है अखिलेश यादव उनकी नीयत बिल्कुल ही साफ है। वो जो कहते हैं, वही हर हाल मे करते भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button