सब दल भाजपा की ओर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर गुरूवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, व बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख नेताओं तथा सामाजिक, सांस्कृतिक व प्रशासनिक क्षेत्र से जुडे़ लोगों व उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक श्री प्रमोद कुमार गुप्ता (औरैया), नेशनल यूथ कांग्रेस की महासचिव, संजीवनी इण्डियन रोटी बैंक की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर, नेकी की दीवार अभियान की अध्यक्ष व होम्योपैथिक चिकित्सक डा. प्रियंका मौर्या (लखनऊ) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही सेवानिवृत आईएएस, साहित्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के मजबूत स्तम्भ श्री किशन सिंह अटोरिया (लखनऊ), अन्तर्राष्ट्रीय लोक गायिका श्रीमती वंदना मिश्रा (अयोध्या), समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, श्री मनोज उर्फ मोन्टू राघव (एटा),पूर्व ब्लाक प्रमुख एटा में समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तम्भ श्री अजीत सिंह चौहान, मुलायम सिंह यूथ विग्रेड के पूर्व राष्ट्रीय व प्रदेश सचिव श्री शेषपाल सिंह तोमर (बुलन्दशहर), भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक श्री सोमपाल (मुरादाबाद), बहुजन समाज पार्टी से जनरलगंज (कानपुर) से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री सुनीत शुक्ला तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाने वाले श्री शिवम् विश्नोई (कानपुर) अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। डा. बाजपेयी ने सभी नवागन्तुकों का पट्का पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। वहीं ब्राह्मण संरक्षण सेवा फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री बिन्दुसार पाण्डेय ने संस्था का समर्थन पत्र भाजपा को सौंपा।


भाजपा में आये नेताओं का स्वागत करते ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की पुत्र बधु अपर्णा यादव और समधी के बाद उनके साढ़ू पूर्व सपा विधायक प्रमोद गुप्ता के आने से भाजपा को संबल मिलेगा। परिवार में साढ़ू की क्या भूमिका होती है, इससे हर कोई वाकिफ़ है। इसी तरह कांग्रेस से आयीं समाजसेविका, डा. प्रियंका मौर्या तथा उनके साथ आये नेताओं से भाजपा मजबूत होगी और प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। डा. बाजपेयी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाले सभी प्रभावी नेता है वह अपने क्षेत्र में पहुंचकर पार्टी के जिला संगठन से मिलकर भारतीय जनता पार्टी के विजय अभियान से जुडे़ और फिर एक बार भाजपा सरकार का संकल्प पूरा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button