लखनऊ व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारी निर्विरोध। चुनाव अधिकारी अनिल वरमानी ने की निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ।

राकेश यादव

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल के त्रैवार्षिक निर्वाचन में नाम वापसी एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। चुनाव अधिकारियों अनिल वरमानी, भारत भूषण गुप्ता एवं देव कुमार शुक्ला ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत व्यापार भवन, गौतमबुद्ध मार्ग, लखनऊ में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में नव निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

मनोनीत पदाधिकारियों में वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, जितेन्द्र सिंह चौहान, उमेश शर्मा, अनुराग मिश्र एवं देवेन्द्र गुप्ता, महामंत्री कुश मिश्रा, मीडिया महामंत्री सुमित गुप्ता, विधानसभा महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ला, मनीष कुमार वर्मा एवं मुश्वीर अहमद ‘मन्शू’ सहित अन्य पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि लखनऊ नगर के निरंतर विस्तार और नई बाजारों के विकास को देखते हुए संगठन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। ट्रांसगोमती एवं शेष गोमती क्षेत्रों के साथ-साथ परिक्षेत्र एवं जोन स्तर पर भी संगठनात्मक इकाइयों का गठन कर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी कार्य किया जाएगा। संगठन की नई टीम अनुभव और युवा ऊर्जा का समन्वय है। सभी पदाधिकारी व्यापारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और व्यवसायिक उन्नति के लिए संगठन सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी ने कहा कि संगठन की वित्तीय व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाया जाएगा, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी संचालन हो सके तथा व्यापारी हितों के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा सके। बैठक में प्रबुद्ध समिति का भी गठन किया गया, जिसमें देव कुमार शुक्ला, राकेश छाबड़ा, केदार बाजपेई एवं विनोद चन्द्र गर्ग को शामिल किया गया।

Related Articles

Back to top button