
अयोध्या के गौरव और सुरक्षा मानकों का ध्यान हम सभी को रखना है। अयोध्या की दीपावली पर सभी की नजर है एवं विदेशों में भी देखी जायेगी। आप सब मीडिया सहयोगियों के माध्यम से। मेरा महाकुम्भ मेले का यह अनुभव रहा है कि किसी भी मेले के आयोजन में मीडिया की सकारात्मक सूचनाओं का आम जनमानस पर व्यापक प्रभाव पड़ता है और हम सभी से सहयोग के लिए आहवान करते है तथा इस दीपोत्सव के आयोजन को सफल बनाने के लिए आप सबसे अपील भी करते है। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि दीपोत्सव केवल शासन प्रशासन का कार्यक्रम है हम सभी लोगों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग की आवश्यकता है तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया की विशेष भूमिका है। हम मीडिया का पूरा सहयोग लेंगे और आपके जो सुझाव होंगे उसको अमल में लायेंगे। सीमित स्थान को देखते हुये सीमित मात्रा में पास जारी किये गये है परन्तु इस कार्यक्रम को अगले दिन भी जैसे लेजर शो होलोग्राफी आम जनमानस के लिए 4 नवम्बर को भी किया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम 3 नवम्बर को 10 बजे साकेत महाविद्यालय से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा झांकियों को हनुमानगढ़ी, तुलसी उद्यान होते हुये रामकथा पार्क पर 2 बजे समापन किया जायेगा उसके साथ शोभायात्रा भी मुख्य मार्गो से कलाकारों के साथ चलेगी।
02 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री तथा अन्य विशिष्ट महानुभावों का रामकथा पार्क में आगमन होगा। तदोपरांत हेलीकाप्टर से राम सीता लक्ष्मण के प्रारूप का आगमन, भरत मिलाप, राज्याभिषेक लगभग 3 बजकर 10 मिनट पर गणमान्य अतिथियों का आगमन रामकथा पार्क के मंच पर आगमन तथा मा0 पर्यटन मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी द्वारा अतिथियों का स्वागत रामजानकी पूजन, आरती तथा अनेक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा परम्परा एवं संस्कृति विरासत अयोध्या का विमोचन आदि कार्यक्रमों के बाद नयाघाट पर सरयू आरती के लिए आगमन लगभग 5 बजकर 25 मिनट पर आगमन और 5 बजकर 50 मिनट पर रामपैड़ी पर आगमन, 9 लाख दीपों का एक साथ प्रज्जवलन, इसके अतिरिक्त 3 लाख दीपों का नगर के अन्य स्थानों पर प्रज्जवलन, 6 बजकर 30 मिनट पर होलोग्राफी शो, प्रोजेक्शन मैपिंग, रामायण पर आधारित लेजर शो, पर्यटन मंत्री का उद्बोधन, मा0 मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम का विस्तृत विवरण संलग्न है। इस प्रेसवार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विस्तृत टैªफिक प्लान की जानकारी दी तथा कहा कि आप लोगो को पूर्व में दिया जा चुका है।
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि दीपोत्सव के लिए तैयारियां पूरी की गयी है तथा इसका विश्व पटल पर बहुत महत्व है। कार्यक्रम स्थल पर सीमित स्थान होने के कारण सीमित लोगों को ही आमंत्रित किया गया है, परन्तु इसका सजीव प्रसारण विभिन्न चैनलों द्वारा ए0एन0आई0 दूरदर्शन द्वारा किया जायेगा तथा पासधारक/आमंत्रित व्यक्ति ही कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।

वाहन की पार्किंग निर्धारित स्थल पर ही होगी और कार्यक्रम में वही व्यक्ति भाग ले पायेंगे जिनके पास निर्धारित पास होगा वही कार्यक्रम में भागेदारी होगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्धारित रूप से टैªफिक प्लान की जानकारी दी गयी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दीपोत्स को सफल बनाने हेतु सभी से अपील की गयी तथा मीडिया के विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी दी गयी। इस बैठक में पत्रकारों द्वारा अपने वाहन के पार्किंग तथा ओबी बैन के इन्स्ट्रालेशन के सम्बंध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बताया गया कि पूरे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन, एएनआई आदि द्वारा किया जायेगा। ओबी बैन चैधरी चरण सिंह घाट पर लगायी जायेंगी। इस कार्य में पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह मो.9454401048, क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश कुमार राय मो.9454401394, रेजीडेंट मजिस्टेªट विपिन कुमार सिंह मो.9454416112, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह मो.7080510637, प्रभारी निरीक्षक अयोध्या अशोक कुमार सिंह मो.9454403296 आदि द्वारा विशेष समन्वय किया जायेगा तथा सभी आमंत्रित मीडिया कर्मियों का रामकथा पार्क में चैधरी चरण सिंह घाट से ही मीडिया दीर्घा में प्रवेश होगा उनके साथ अपना प्रेस कार्ड, मान्यता कार्ड या परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा।
स्थानीय मीडिया एवं बाहर की मीडिया के लिए श्रीराम कथा संग्रहालय में मीडिया सेंटर की स्थापना की गयी है जिसमें खानपान तथा अल्प विश्राम की भी व्यवस्था है वहां पर इंटरनेट की भी सुविधा है। इस सम्बंध में उपसूचना निदेशक डा0 मुरलीधर सिंह ने बताया कि न्यूज पे्रेषण की व्यापक सुविधा है तथा शहर में आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुये मुख्य स्थानों पर, सभी प्रमुख चैराहों पर एलईडी वाहन की एवं डिस्प्ले बोर्ड की सजीव प्रसारण हेतु दिखाने की व्यवस्था है और इस सम्बंध में पत्रकार साथियों से उपनिदेशक सूचना ने अनुरोध किया कि जिन-जिन क्षेत्रों में एलईडी वाहन स्थापित है पत्रकार साथी उन वाहनों को समय से तथा एलईडी वाहनों को समय से चलाने की समीक्षा करें एवं उनको धार्मिक रामायण आदि कार्यक्रमों को चलाने हेतु प्रेषित करें तथा कोई भी समस्या हो तो अवश्य अवगत कराये एवं विगत वर्षो के परम्पराओं को ध्यान में रखते हुये इस वर्ष के दीपोत्सव के बनने वाले रिकार्ड के साढ़े सात लाख दीप प्रज्जवलन के साक्षी बनें।























