सब साइकिल की ओर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए बसपा छोड़कर आज मेरठ, गाजियाबाद के कई वरिष्ठ नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इनमें प्रमुख हैं राम प्रसाद प्रधान, पूर्व राज्यमंत्री, मुकेश कुमार पूर्व राज्मंत्री तथा श्री सिंहराज मुख्य कोआर्डिनेटर बसपा मेरठ मण्डल तथा पूर्व पार्षद गाजियाबाद नगर निगम।भाजपा छोड़कर राजवीर सिंह बाठ पूर्व प्रत्याशी पुवाया विधानसभा शाहजहांपुर तथा डॉ0 लोकपति सिंह पटेल सेक्टर प्रभारी बसपा मिर्जापुर मण्डल एवं फहाद एस. दानी पूर्व प्रत्याशी बसपा बढ़ापुर, बिजनौर ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।बसपा छोड़कर बालजीत कुशवाहा प्रदेश महासचिव जनअधिकार पार्टी उत्तर प्रदेश, सुधीर गौतम भदोही, भोलानाथ वर्मा बलिया, करूणाकांत मौर्य, आजमगढ़, पूनम चन्द्रा लखनऊ एवं मेजर सुरेन्द्र कुशवाहा गाजीपुर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष सहारनपुर के हाजी मोहर्रम अली पप्पू पूर्व पार्षद, हाजी नवाब अंसारी पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, धीरज आजाद बाल्मीकि प्रदेश महामंत्री एस.सी/एस.टी. कांग्रेस तथा कांग्रेस नेता आफाक कुरैशी एवं रईस अंसारी ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button