नौजवानों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी-अखिलेश यादव

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद मोहम्मद आजम खां के खिलाफ जारी उत्पीड़न की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी की 12 मार्च 2021 को रामपुर से प्रारम्भ हुई साइकिल यात्रा का समापन आज लखनऊ समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुआ। इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिला। सैकड़ों साइकिल यात्रियों का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं ने काफी तकलीफें उठाईं है। कइयों को चोट लगी है।

नौजवानों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जनता तैयार है भाजपा से छुटकारा पाने के लिए।
12 मार्च 2021 को रामपुर में अखिलेश यादव ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से साइकिल यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था। स्वयं उन्होंने 12 किमी. तक साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारम्भ किया। इस साइकिल यात्रा के संयोजक विधायक बिलारी श्री मोहम्मद फहीम इरफान एवं सह संयोजक श्री जयवीर सिंह यादव थे। यात्रा में एमएलसी और दूसरे पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

370 किलोमीटर की इस यात्रा में नौजवान साइकिल यात्रियों का जोश देखने लायक था। जगह-जगह इन यात्रियों ने जनता को समाजवादी पार्टी की नीति-कार्यक्रम और समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ भाजपा सरकार में जौहर विश्वविद्यालय तथा मोहम्मद आजम खां के परिवार को यातनाएं दिए जाने के बारे में भी जानकारी दी।


समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों के सभी प्रदेश अध्यक्ष इस यात्रा में शामिल रहे। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राम करन निर्मल के अतिरिक्त नेहा यादव एवं भारती चौहान भी लगातार साइकिल यात्रा में शामिल रहीं।


रामपुर से लखनऊ तक जो नौजवान साइकिल यात्रा में शामिल रहे उनमें उल्लेखनीय हैं सौरभ यादव, प्रो0 मोहम्मद शाकिर, विशाल ठाकुर, वसीम अकरम, रवीन्द्र यादव, मुनीन्द्र प्रताप सिंह, सतवीर, सुमित, नितिन, कासिम अली, डॉ0 विकास चौधरी, मुकेश सिंह, दिनेश, अर्जुन, अली मुमता सैफी, मकसूद खां आदि।


रामपुर से चली साइकिल यात्रा को रामपुर अम्बेडकर पार्क में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने झण्डी दिखाकर बरेली रवाना किया। बरेली के मीरगंज से नेता विरोधी दल राम गोविन्द चौधरी ने यात्रा को हरी झण्डी दिखाई। शाहजहांपुर में साइकिल यात्रियों को एमएलसी डॉ0 राजपाल कश्यप ने हरी झण्डी दिखाकर लखीमपुर और सीतापुर के लिए रवाना किया। सिधौली में अहमद हसन नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद ने हरी झण्डी दिखाई।

अनुराग यादव ने कहा कि ये जो आज साइकिल के संग सड़कों पर संघर्षरत हैं ये वो क्रांतिकारी है जो नया भविष्य लिख रहे हैं। रामपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आह्वान पर साइकिल चला कर आए सभी साथियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और यह कामना करता हूं कि आपका यह संघर्ष, आपका यह परिश्रम 2022 में समाजवादी सरकार बनाएगा।

सिधौली में पूर्व विधायक मनीष रावत ने सभी का स्वागत किया। बख्शी का तालाब में जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत तथा विधानसभा अध्यक्ष विदेश पाल सिंह ने भव्य स्वागत किया। बख्शी का तालाब से लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय 19, विक्रमादित्य तक दर्जन भर स्थानों पर साइकिल यात्रियों का स्वागत किया गया। यहां उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। जिलाध्यक्ष लखनऊ जयसिंह जयंत और महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के सहयोग से समाजवादी पार्टी कार्यालय में साइकिल यात्रा का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button