
आज विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में बड़ौत में हुई दुर्घटना में मृत 9 लोगों के परिवारीजनो से अखिलेश यादव ने भेंट की। अखिलेश यादव ने सभी को दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी और उनके प्रति संवेदना जताई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे। अखिलेश यादव ने बड़ौत दुर्घटना के मृतकों एवं लगभग 70 गंभीर घायलो के प्रति सरकार की संवेदनहीनता पर क्षोभ जताया। उन्होने सरकार से मृतक आश्रितो को 50 लाख रूपए के मुआवजे और घायलो की सुचारू चिकित्सा व्यवस्था की आर्थिक मांग की। बड़ौत दुर्घटना में मृत 9 लोगों के परिवारीजनो से मिले अखिलेश यादव
28.01.2025 को मृतक जैनियो के नाम जिन्हें मदद दी गई है स्व0 तरश पाल जैन पुत्री हुकुम चंद्र जैन, अमित जैन पुत्र नरेश जैन, अरूण जैन पुत्र केशोराम, कु0 षिल्पी जैन पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन पुत्र सुरेश जैन, कमलेश जैन पत्नी सुरेश जैन, सुरेश जैन पुत्र मन्नु लाल, उषा धर्मजा पत्नी सुरेन्द्र तथा अंजू जैन पत्नी सुरेन्द्र जैन। मृतक परिवार के सदस्य प्रिंस धमीजा, नितिन जैन तथा प्रेम जैन ने भी अखिलेश यादव से भेंट किया। इस अवसर पर सुदीप जैन राष्ट्रीय महामंत्री विश्व भ्रमण संस्कृति श्रीसंघ, बिल्लू प्रधान पूर्व जिलाध्यक्ष, ललित जैन पूर्व सभासद नगर पालिका बड़ौत, विनोद कुमार (नीटू) जिलाध्यक्ष अ0भा0 योगीनाथ समाज बागपत, राकेश कुमार गुर्जर जिलाध्यक्ष अ0भा0गुर्जर सभा, सौरभ जैन तथा संस्कार जैन। बड़ौत दुर्घटना में मृत 9 लोगों के परिवारीजनो से मिले अखिलेश यादव