अखिलेश यादव ने सीबीएसई टॉपर्स को बांटा लैपटॉप

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सीबीएसई परीक्षा में 10वीं एवं 12वीं में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो छात्राओं प्रियांसी देशवाल एवं दीपा नामदेव से समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में भेंट की।श्री यादव ने दोनों छात्राओं को लैपटाप देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


प्रियांशी देशवाल गांव बधेव को सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में पूर्णांक 500 में 498 अंक प्राप्त हुए है जबकि दीपा नामदेव जिला शामली को सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 500 में 500 अंक मिले हैं। प्रियांशी के साथ उनके पिता अमित कुमार देशवाल तथा भाई गविश देशवाल और दीपा नामदेव के साथ उनके पिता पुष्पेन्द्र कुमार नामदेव मौजूद थे।इस अवसर पर पूर्व मंत्री सलीम शेरवानी, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो0 सुधीर पंवार एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button