भाजपा राज में सब परेशान-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा गुमराह करती है और उससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। भाजपा राज में सभी बुरी तरह परेशान हैं। जनता से जो भी वादे किए गए साढ़े चार साल हो गए कोई वादा पूरा नहीं हुआ। जनता इस बार भाजपा को हटाने के लिए तैयार है।भाजपा सरकार के पास अपनी कोई नीति नहीं हैं, खाता न बही मोदी जो कहें सही की रट लगाए लोगों को केवल भाषण दिए जा रहे हैं। सरकार भूल गई है कि जनता को भाषण की नहीं राशन और रोजगार की जरूरत है।सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी के राज में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। भाजपा राज में किसान, नौजवान, राज्य कर्मचारी सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या कर रहा है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा युवा पीढ़ी के सपनों को कुचलने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि रोजी-रोजगार के अवसर समाप्तप्राय हैं। मौजूदा प्रदेश सरकार अब तक किसी को भी नौकरी नहीं दे सकी है।युवाओं में हताशा और कुंठा है।


उत्तर प्रदेश का किसान दुःखी है उसकी आय दोगुनी नहीं हुई, नौजवान की नौकरियां छूट गईं। नोटबंदी और जीएसटी की वजह से व्यापारी परेशान है। जनता को गरीब के लिए जो व्यवस्था करनी थी वह भाजपा सरकार ने नहीं की। कोरोना संकट के समय जब जनता को सरकार की मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब भाजपा सरकार ने लोगों को अनाथ छोड़ दिया।श्री यादव ने कहा भाजपा राज में कोविड संक्रमण के दौर में लोग अपने आप दवा ढूढ़ते रहे। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिले। आक्सीजन के अभाव में तमाम लोगों की जाने चली गई। आम जनता से भाजपा सरकार ने धोका किया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर किसान पर मंहगाई लाद दी गई है। बिजली मंहगी हो गई है। किसान ऐसे में आगे नहीं बढ़ सकता है।

मुख्यमंत्री जी ने कानून व्यवस्था को अपनी ठोको और फर्जी इन्काउंटर कुनीतियों के चलते अपराधियों को खुली छूट मिली है। अवांछित तत्वों के हौंसले इतने बढ़े हुए हैं कि राजधानी लखनऊ में ही सिपाही को बौनट में टांगकर काफी दूर तक घुमाया जाता है और रास्ते में कोई कानून रक्षक मदद में नहीं आता है। दबंग सरेराह निर्दोषों की पिटाई कर रहे हैं। छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही है। लूट, हत्या की घटनाएं थम नहीं रही है। भाजपा राज में अपराधियों का बोलबाला है। अवैध खनन हो या जहरीली शराब की बिक्री ये सभी धंधे सत्ता के संरक्षण में चल रहे हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में जनसामान्य के प्रति भाजपा का व्यवहार पूर्णतया संवेदनहीन रहा है। चाहे कोरोना संक्रमण से हजारों मौतों का मसला हो या जहरीली शराब पीने से हुई सैकड़ों मौतों की बात, भाजपा सरकार इनको कोई महत्व नहीं देती है। जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 4.5 साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बन गया है।

”नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है। कोरोना महामारी के दौर में तमाम औद्योगिक संस्थान या तो बंद हो गए अथवा वहां बड़े पैमाने पर छंटनी हो गई। भाजपा सरकार के शासनकाल में नौकरियां मिली नहीं। शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार की मांग पर उनको लाठियां मिलीं। शिक्षामित्रों की समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ। बाहरी पूंजीनिवेश का भाजपा ने बड़ा होहल्ला मचाया लेकिन एक भी उद्योग नहीं लगा। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए कुछ नहीं हुआ। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। जिन संस्थानों में नौकरियां मिल सकती थीं उन्हें बेचा जा रहा है। सरकारी कारखाने बिक रहे हैं। उन्हें मामूली पैसों में उद्योगपतियों के हाथ बेचा जा रहा है। राष्ट्रीय सम्पत्ति बेचने वाली सरकार गरीब की सरकार नहीं हो सकती। भाजपा सरकार उद्योग पतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सरकारी कम्पनियों के खत्म होने से आरक्षण का लाभ भी पिछड़ों, दलितों और गरीबों को नहीं मिल सकेगा। संविधान उन्हें जो अधिकार देता है वे भी हासिल नहीं हो पाएंगे।श्री यादव ने कहा कि सन् 2022 में प्रदेश में भारी बहुमत की समाजवादी सरकार बनेगी। भाजपा इससे डरी हुई है। भाजपा के प्रति जनाक्रोश बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का निश्चित ही सामना करना पड़ेगा।

अखिलेश यादव ने कहा मायावती और कांग्रेस अच्छे सहयोगी नहीं, अकेले लड़ेंगे  चुनाव

 अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में किसान बहुत परेशान हैं और पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था और अब किसान पूछ रहे हैं कि उनकी आय दोगुनी कब होगी? अखिलेश ने कहा, किसान देश के लिए अन्न उपजाता है और विकास के लिए अपनी जमीन भी देता पर सरकार उसे ठीक तरह से मुआवजा नहीं देती। यह दुख की बात है कि केंद्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली और यूपी में सरकार होने के बावजूद सबसे ज्यादा संकट में किसान हैं, वह अन्नदाता हैं अन्नदाता हमें रोटी देते हैं, जो हमें पहनने के लिये कपड़े देता हैं, विकास के लिये अगर जमीन चाहिये तब भी हमारा किसान ही जमीन दे रहा है। इसके बावजूद आज सबसे ज्यादा दुखी वही हैं।

किसान तरक्की के खिलाफ नही हैं लेकिन आज किसान आंदोलन कर रहे हैं। हमारी समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर किसान को उसकी जमीन का उचित मुआवजा मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में पहले पन्ने पर लिखा था कि 2022 तक उत्तर प्रदेश के किसानों की कृषि आमदनी को दोगुना करने के लिये विस्तृत रोड मैप तैयार किया जाएगा। सपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के कई अन्य नेताओं ने मंच से यह कहा कि 2022 तक हम किसान की आय को दोगुनी कर देंगे।उत्तर प्रदेश का किसान उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से यह जानना चाहती है कि आज किसान की आय क्या हैं? आज जो महंगाई बढ़ गयी हैं, जो कीटनाशक के दाम बढ़ गये हैं, ऐसे में किसानों की आय दोगुनी कब होगी।

अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला ‘भाजपा राज में अपराधियों का बोलबाला है और समाज का हर वर्ग पीड़ित और प्रताड़ित है।अवैध खनन हो या जहरीली शराब की बिक्री ये सभी धंधे सत्ता के संरक्षण में चल रहे हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में जनसामान्य के प्रति भाजपा का व्यवहार पूर्णतया संवेदनहीन रहा है।चाहे कोरोना संक्रमण से हजारों मौतों का मसला हो या जहरीली शराब पीने से हुई सैकड़ों मौतों की बात। भाजपा सरकार इनको कोई महत्व नहीं देती है। जबकि हकीकत यह है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 4.5 साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बन गया है। वो यही नहीं रूके, उन्होंने कहा कि प्रदेश के आजमगढ़, बदायूं, अंबेडकरनगर, आगरा, चित्रकूट, एटा और प्रयागराज सहित अन्य कई जनपदों में सैकड़ों लोग जहरीली शराब पीकर मर चुके हैं।

सहारनपुर में तो 74 मौतें भी हो चुकी हैं। साढ़े चार साल में भाजपा की सरकार में जहरीली शराब का धंधा बेरोकटोक चला है। चूंकि शराब माफियाओं को सत्ता का संरक्षण मिलता रहा हैं इस वजह से अब तक शराब के अवैध धंधे पर रोक नहीं लग पाई है। खुद सरकारी ठेकों से जहरीली शराब बिकने की शिकायतें मिलती रही हैं। किंतु भाजपा सरकार का इस सब पर कोई नियंत्रण नहीं। कहा कि सच तो यह है कि भाजपा राज में मौतों का सिलसिला लगातार चल रहा है। समाज का हर वर्ग निराशा, हताशा में डूबा हुआ है। अवसाद के हालात में मौत को गले लगाने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं दिखता है।उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों की स्थिति सर्वाधिक चिंतनीय है। आए दिन उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटती हैं। पिता की पिटाई का वीडियो बनाती बच्ची को गोली मार दी जाती है। पीड़िताएं कहीं सुनवाई न होने पर आग लगाकर जान देने को मजबूर हो रही हैं। व्यापारियों के अपहरण, लूट और हत्या की घटनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा राज में समाज का हर वर्ग पीड़ित और प्रताड़ित है। अब उसने तय कर लिया है कि अपमान और उत्पीड़न को और ज्यादा वह बर्दाश्त नहीं करेगा। सन् 2022 में वह भाजपा को हटाने को संकल्पित है।

किसान देश का अन्नदाता है। उसको सबसे ज्यादा उपेक्षित किया गया है। उसको अपनी फसल की न तो एमएसपी मिलती है और नहीं उसकी आय दुगनी करने का वादा पूरा हुआ है। गन्ना किसान वर्षों से अपने बकाया भुगतान के लिए परेशान है। हर ओर से त्रस्त किसान आत्महत्या को मजबूर है। किसान आंदोलन के दौरान ही बड़ी तादात में किसानों की जाने गई हैं। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है। कोरोना महामारी के दौर में तमाम औद्योगिक संस्थान या तो बंद हो गए अथवा वहां बड़े पैमाने पर छंटनी हो गई। भाजपा सरकार के शासनकाल में नौकरियां मिली नहीं। शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा रोजगार की मांग पर उनको लाठियां मिलीं। शिक्षामित्रों की समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ। बाहरी पूंजीनिवेश का भाजपा ने बड़ा होहल्ला मचाया लेकिन एक भी उद्योग नहीं लगा। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए कुछ नहीं हुआ। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ।

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों की स्थिति सर्वाधिक चिंतनीय है। आए दिन उनके साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटती हैं।पिता की पिटाई का वीडियो बनाती बच्ची को गोली मार दी जाती है। पीड़िताएं कहीं सुनवाई न होने पर आग लगाकर जान देने को मजबूर हो रही हैं। व्यापारियों के अपहरण, लूट और हत्या की घटनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा राज में समाज का हर वर्ग पीड़ित और प्रताड़ित है। अब जनता ने तय कर लिया है कि अपमान और उत्पीड़न को और ज्यादा वह बर्दाश्त नहीं करेगा। उत्तर प्रदेश कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 400 सीटें जिताने जा रही है रही है। उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति भारी गुस्सा है और चुनाव के बाद भाजपा की पराजय निश्चित है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button