नदियों,तालाबों,झील पर पहला प्राकृतिक हक निषाद समाज का- अजय कुमार लल्लू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किया नदी अधिकार यात्रा निकालने वाले कांग्रेसियों का स्वागत, किया माल्यार्पण।फिशरमैन कांग्रेस विभाग के पूर्वी उ0प्र0 के अध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, पिछड़ा वर्ग विभाग पूर्वी जोन के चेयरमैन मनोज यादव और जितेंद्र कुमार का मुख्यालय में किया स्वागत।नदी अधिकार यात्रा के माध्यम से अति पिछड़ा वर्ग से संवाद स्थापित किया गया।नदियों, तालाबों, झील पर पहला प्राकृतिक हक निषाद समाज का।वंचित और हासिये के तबके की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा 01 मार्च से प्रयागराज के बसवार गांव से निकालकर नदी अधिकार यात्रा 23 मार्च को बलिया के माझी घाट पर समाप्त हुई। यह यात्रा लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय करके बलिया के माझी घाट पहुंची। 23 दिनों तक चली इस नदी अधिकार यात्रा निकालने वाले और पूरे समय मौजूद रहे कांग्रेसजनों का आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के फिशरमैन कांग्रेस विभाग के पूर्वी उ0प्र0 के अध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, पिछड़ा वर्ग विभाग के पूर्वी जोन के चेयरमैन मनोज यादव एवं जितेन्द्र कुमार का स्वागत किया गया। इस मौके पर अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिवगण श्री जुबेर खान, धीरज गुर्जर, रोहित , प्रदीप नरवाल एवं तौकीर आलम भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि प्रयागराज के बसवार में योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने भयानक पुलिसिया उत्पीड़न किया था और लगभग दो दर्जन नावों को क्षतिग्रस्त किया था। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी पीड़ितों से मुलाकात करने प्रयागराज गयी थीं। कांग्रेस महासचिव ने पीड़ितों की आर्थिक मदद के साथ साथ उनके हर मुद्दे पर लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता जाहिर की। जिसके तहत नदी अधिकार यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेसजनों ने अतिपिछड़ा वर्ग से संवाद स्थापित किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि नदियों, तालाबों, झील पर पहला प्राकृतिक हक निषाद समाज का है। भाजपा की योगी सरकार ने निषाद समाज का हक छीनकर खनन माफियाओं के हवाले कर दिया है। कांग्रेस पार्टी निषाद समाज के हितों की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होने कहा कि वंचित और हासियों के तबके की लड़ाई लड़ने के लिए कंाग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button