करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करके फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

 

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

 

अयोध्या/भेलसर। मवई पुलिस ने करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करके फरार चल रहे अनिबूलियन व आई विजन कम्पनी से सम्बंधित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक थाना अध्यक्ष मवई विश्वनाथ यादव अपने हमराहियों के साथ सोमवार को अपराध अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला थे तभी मुखबिर द्दारा सूचना मिली कि उक्त अपराध से सम्बंधित आरोपी एक स्थान पर कहीं जाने के लिए किसी के इंतजार में खड़ा है।सूचना मिलते प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने तत्काल बाबा बाजार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह,हेड का,बैजनाथ यादव को भेजा।मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुंची पुलिस टीम ने करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करके फरार चल रहे अनीबूलियन कम्पनी,आई विजन कम्पनी के विरुद्ध दर्ज मु0 अ0 सँ0 348/20 की धारा 406/419/420/467/468/471 से सम्बंधित वांछित आरोपी मनोज कुमार गुप्ता पुत्र देवी प्रसाद गुप्ता 43 वर्ष निवासी ग्राम बाबा बाजार को भक्त नगर चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button