जेल से छूटे अपहरण के आरोपी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर

अजय सिंह

कानपुर। बिल्हौर के रसूलपुर गांव में जेल से छूटे अपहरण के आरोपी को पड़ोसी ने गोली मार दी। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बिल्हौर सीएचसी से उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है। एसपी आउटर समेत अन्य अफसर मौके पर जांच करने पहुंचे। तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

यह घटना बिल्हौर के रसूलपुर गांव का रहने वाला ललोनी सिंह (44) शातिर अपराधी है। कन्नौज से एक बच्चे की किडनैपिंग केस में उसे 14 साल की सजा हुई थी। बीते 15 अगस्त को वह जेल से रिहा हुआ था। अविवाहित होने के चलते गांव में भाई के परिवार के साथ रहता था। भतीजे राम सिंह ने बताया कि गांव में रहने वाला गुड्‌डू सिंह चौहान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। रंजिश में गुड्‌डू और उसके दो साथियों ने पहले मारपीट की। इसके बाद कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। इसके बाद मौके से भाग निकले।

एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि घायल के भतीजे राम सिंह की तहरीर पर गांव में रहने वाले गुड्‌डू और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घायल का गंभीर हालत में हैलट में इलाज चल रहा है। घायल 15 अगस्त को कन्नौज के एक किडनैपिंग केस में जेल से छूटा है। इसी मामले में तो रंजिश में उसे गोली नहीं मारी गई है। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button