अभिषेक मिश्र का जनसंपर्क

सरोजनी नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार प्रो.अभिषेक मिश्र ने विधानसभा के अंतर्गत कई शहरी क्षेत्रों में दौरा कर जनसंपर्क किया जिसमे उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।इस जनसंपर्क के दौरान प्रो.मिश्र कई क्षेत्रों में गए और वहां की जनता से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। प्रो. मिश्र ने अपने जनसंपर्क की शुरुआत आशियाना सेक्टर-आई से की और इस जनसंपर्क के दौरान प्रो. मिश्र ने वहां की जनता से कई क्षेत्रीय बिन्दुओं पर चर्चा की एवं जनता को भरोसा दिलाया की इसके समाधान के लिए वे अहम कदम उठाएंगे|

उसके बाद उन्होंने अपने दैनिक कार्यक्रम अनुसार आगे के क्षेत्रों में अपना जनसंपर्क प्रारंभ किया जिसमे उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर, शहीद पथ अहिमामऊ, चंद्रा पानोरमा, सूरी मंदिर , रुचि खंड और इंडियन गेस्ट हाउस एलडीए कालोनी के निवासियों से मुलाकात की, जनता में भाजपा के खिलाफ काफी आक्रोश है। पिछले पांच वर्षों में सरोजनी नगर क्षेत्र में कुछ भी विकास कार्य नहीं हुआ है।अपने इस क्षेत्रीय जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान प्रो मिश्र कई शहरी क्षेत्रों की जनता से मिले जिनके प्रमुख मुद्दे सड़क का खस्ताहाल, कानून व्यवस्था और महंगाई थे। ट्रांसपोर्ट नगर में लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भव्य स्वागत किया और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ।जिनको प्रो मिश्र ने सुना और उसके समाजवादी पार्टी के सरकार बनने पर तीव्र समाधान का क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया ।

प्रो.मिश्र की बेदाग एवं उत्तम छवि के कारण उन्हें उनके जनसंपर्क के दौरान जनता का भी पूर्ण सहयोग और समर्थन मिल रहा है।प्रो0 अभिषेक मिश्र ने आज समाजवादी साथियों के साथ एक साइकिल यात्रा निकाली जो की यातायात पार्क से शुरू हुई और बल्दीखेड़ा होते हुए पिकाडली होटल -बरगावा–लोकबन्धु अस्पताल–बंगला बाज़ार चौराहा – किला चौराहा – नागेश्वर मंदिर से होते हुए औरंगाबाद जहांगीर हनुमान मंदिर पर ख़त्म हुई । इस साइकिल यात्रा के दौरान वहां की क्षेत्रीय जनता का भी पूर्ण सहयोग और समर्थन देखने को मिला और कई जगहों पर उनका ज़ोरदार स्वागत एवं अभिनंदन हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button