मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, भारत एवं कृषि, वन एवं मत्स्य मंत्रालय, टोक्यो, जापान के मध्य एम0ओ0सी0 हस्ताक्षरित किये जाने के सम्बन्ध में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-
मंत्रिपरिषद ने कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, भारत एवं कृषि, वन एवं मत्स्य मंत्रालय, टोक्यो, जापान के मध्य मेमोरेण्डम आॅफ कोआॅपरेशन (एम0ओ0सी0) हस्ताक्षरित किये जाने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। मंत्रिपरिषद के अनुमोदन के पश्चात विदेश मंत्रालय, भारत सरकार से राजनीतिक अनुमति प्राप्त होने के उपरान्त ही प्रश्नगत एम0ओ0सी0 का सम्पादन कराया जाएगा। मंत्रिपरिषद ने अपरिहार्य परिस्थितियों में प्रश्नगत एम0ओ0सी0 में किसी संशोधन की आवश्यकता होेने पर इसके लिए मुख्यमंत्री जी को अधिकृत किया है।

कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, भारत एवं कृषि, वन एवं मत्स्य मंत्रालय, टोक्यो, जापान के मध्य एम0ओ0सी0 हस्ताक्षर किये जाने से कृषि प्रधान उत्तर प्रदेश की दो तिहाई जनसंख्या जो कृषि पर आधारित है, की आय बढ़ाने में सहयोगी सिद्ध होगा।

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालयों में कृषि संबंधी क्षेत्रों में रिसर्च, एजुकेशन एवं एक्सटेंशन के क्षेत्र में एक्सीलेंस प्राप्त किये जाने तथा उत्तर प्रदेश में जापान द्वारा कृषि के क्षेत्र में शोध एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किये जाने से कृषि क्षेत्र में लक्षित कृषकों की आय बढ़ाने के सरकार के प्रयासों को बल मिलेगा।

सम्पादित की जा रही एम0ओ0सी0 से प्रदेश के कृषि एवं  प्रौद्योगिक विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों एवं प्रौद्योगिकविदों तथा साहित्य सूचना और कार्यप्रणाली एवं सामान्य हित के कार्यक्रम में आपसी सहमति से उपलब्ध वैज्ञानिक उपकरणों के आदान-प्रदान से कृषि सम्बन्धी शोध कार्याें को बढ़ावा मिलेगा। जिससे नवीन कृषि तकनीकों के विकास में सहयोग प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button