Thursday, January 29, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में योजनाएं बनते ही भ्रष्टाचार शुरू

भाजपा सरकार में योजनाएं बनते ही भ्रष्टाचार शुरू

193
भाजपा सरकार में योजनाएं बनते ही भ्रष्टाचार शुरू
भाजपा सरकार में योजनाएं बनते ही भ्रष्टाचार शुरू

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए बड़ी सोच और बड़े लक्ष्य के साथ विकास कार्य किये है। समाजवादियों के किए गए कार्य आज भी देश और जनता के काम आ रहे है। देश के सबसे बड़े आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहली बार लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी का निर्माण कराया गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में उन्नाव के पास हवाई पट्टी बनायी गयी थी जिस पर आज भी लड़ाकू विमान मिग, सुखोई अभ्यास कर रहे हैं। यह एक्सप्रेस-वे देश की सामरिक जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।समाजवादी पार्टी और भाजपा की सरकारों में यही अंतर है। समाजवादी पार्टी ने आपात स्थिति में देश की रक्षा के लिए लड़ाकू विमान उतारने के लिए मजबूत सड़के बनाती है और भाजपा जुमलों के कागज से बने झूठे हवा हवाई जहाज उड़ाती है। भाजपा सरकार में योजनाएं बनते ही भ्रष्टाचार शुरू

अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार में इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण रिकार्ड समय सिर्फ 22 महीने में तैयार हुआ था। निर्माण कार्य पूरा होने के समय भारतीय सेना ने एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर भारत के सबसे शक्तिशाली सुखोई, मेराज, हरक्यूलिस जैसे विमानों को उतार कर अपनी ताकत का एहसास कराया। उस समय देश के पूर्व रक्षामंत्री रहे नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव मौजूद रहे। नेताजी ने देश की रक्षा जरूरत के लिए समाजवादी सरकार के इस कार्य की सराहना की थी। समाजवादियों को इस बात का गर्व है कि उनकी सरकार में बनाये गये एक्सप्रेस-वे सदियों तक देश की सुरक्षा जरूरतों के काम आयेगा।

आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में देश का सबसे बेहतरीन एक्सप्रेस-वे है, जिसकी सभी लोग प्रशंसा करते हैं। इसी तरह से समाजवादी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भी सुल्तानपुर के पास लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी का निर्माण डिजाइन किया था। पूरे देश में एक्सप्रेस-वेज पर जो सेना के लड़ाकू विमानों के लिए दो हवाई पट्टियां बनी हैं वह भी समाजवादी सरकार की उपलब्धि है।समाजवादियों ने देश और जनता के लिए हमेशा बड़े विजन के साथ काम किया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने विकास कार्य रोकने का कार्य किया। भाजपा की सोच संकुचित है। भाजपा सरकार में जो भी काम हुए उनमें भारी भ्रष्टाचार हुआ। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे तो उद्घाटन के साथ ही टूट गया था। जिसमें जमकर कमीशनखोरी हुई। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया था। भाजपा की सरकारें योजनाएं बनाते ही भ्रष्टाचार शुरू कर देती है। भाजपा की जितनी नीतियां और योजनाये बनी है वे लूट और भ्रष्टाचार का केन्द्र रही है। नोटबंदी, इलेक्टोरल बांड सबसे बड़े भ्रष्टाचार के उदाहरण है। भाजपा सरकार में योजनाएं बनते ही भ्रष्टाचार शुरू