Friday, February 13, 2026
Advertisement
Home राजनीति तीसरी बार फिर मोदी सरकार-उपमुख्यमंत्री

तीसरी बार फिर मोदी सरकार-उपमुख्यमंत्री

211
तीसरी बार फिर मोदी सरकार-उपमुख्यमंत्री
तीसरी बार फिर मोदी सरकार-उपमुख्यमंत्री
मधु पांडेय
मधु पाण्डेय

तीसरी बार फिर मोदी सरकार, जीतेंगे सभी 80 सीटें। संगठनात्मक बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश। गांव चलो अभियान, बूथ समिति-पन्ना प्रमुख बैठक में किया प्रतिभाग। तीसरी बार फिर मोदी सरकार-उपमुख्यमंत्री

लखनऊ। देश में तीसरी बार फिर मोदी सरकार बनेगी। यूपी की सभी 80 सीटें हम जीतेंगे। वर्ष 2014 से देश में लगातार विकास की बयार बह रही है। भाजपा शासन में आमजन खुशहाली का जीवन व्यतीत कर रहा है। यह कहना है उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। वे बाराबंकी में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। सफदरगंज के गांव बघौरा में आयोजित गांव चलो अभियान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज भारत माता की पताका पूरे विश्व में शान से लहरा रही है। साल 2014 से पहले देश की क्या स्थिति थी, किसी से छिपी नहीं है। आज देश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। तीसरी बार भी देश में मोदी सरकार बनने जा रही है। हम प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित गरीब कल्याण योजनाओं से आमजन लाभांवित हुए हैं। बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तरीय कमेटियों के पदाधिकारियों से भी भेंट की। इस दौरान उन्होंने वोटर लिस्ट को भी देखते हुए कार्यकर्ताओं से जरूरी जानकारियां लीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में विपक्ष को ललकार कर कहा कि तीसरी बार एनडीए सत्ता में आ रही है, वो भी पूर्ण बहुमत के साथ। अब तक के सबसे बड़े जनमत के साथ हम तीसरी बार सरकार बनाएंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अन्तिम वर्ष में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश अंतरिम बजट से न केवल सरकार का यह आत्मविश्वास झलकता है कि वह अपने कार्यों के बल पर ही तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। बल्कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के उसके संकल्प का परिचय भी मिलता है। यह एक ऐसा अंतरिम बजट है, जिसमें सरकार ने चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई लोकलुभावन घोषणा नहीं की।


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रभावी मतदाता बैठक में वोटरों से मुलाकात की और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आमजन के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य किया है। गांव चलो अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री ने गांव में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के पत्रकों का भी वितरण किया। आगामी चुनाव में हम गरीबों के कल्याण और देश के विकास को लेकर जनता के बीच जाएंगे। हम जनता से मोदी सरकार की उपलब्धियां पर वोट मांगेंगे। प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम पर पहले भी था और सदा बना रहेगा। ब्रजेश पाठक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत की तीसरी हैट्रिक लगाएंगे और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में देश के वंचितों को और वरीयता मिलेगी और देश और तेजी से विकास करेगा। तीसरी बार फिर मोदी सरकार-उपमुख्यमंत्री