Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पत्नी के वियोग में पति ने लगाई फांसी

पत्नी के वियोग में पति ने लगाई फांसी

250

अयोध्या, बड़ागांव रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी की मौत के बाद अवसाद में आए पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति पत्नी की मौत के बाद दो वर्षीय बच्ची हुई अनाथ। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सतीचौरा देवेंद्र नाथ राय।

हाजीपुर बरसेन्डी ग्राम पंचायत के मजरे रतनपुर निवासी रोंघे रौदास 30 वर्ष पुत्र विनती की पत्नी बीते एक माह पूर्व इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसी के वियोग में पति रोघे अवसाद में रहा करता था जो शुक्रवार दोपहर घर के कमरे में पंखे के हुक में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रधान प्रतिनिधि वीर सिंह ने बताया मृतक रोघे रौदास को प्रधान मंत्री आवास दिया गया था लेकिन पत्नी की मौत के बाद वह गुमसुम रहा करता था। मृतक रोघे रौदास के एक दो वर्षीय पुत्री है।

चौकी प्रभारी सतीचौरा देवेंद्र नाथ राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया मृतक के परिजन खेत में काम पर गए थे वापसी की तो उसका शव का पंखे से लटकता देखा। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।