Monday, January 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अवर अभियंता भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी निराश-अखिलेश यादव

अवर अभियंता भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी निराश-अखिलेश यादव

240

अवर अभियंता भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी निराश-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में अवर अभियंता भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सूर्या गंगवार के नेतृत्व में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव को बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ ने 2018 में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। अप्रैल 2022 में परीक्षा सम्पन्न हुई। चार वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं की गई।


अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में बताया कि उनके प्रतिनिधिमण्डल ने भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने के लिए आयोग से कई बार वार्ता की लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। अभ्यर्थी निराश होकर 26 नवम्बर 2022 से इको गार्डेन लखनऊ में सत्याग्रह पर बैठे हैं। अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव से भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने में मदद मांगते हुए कहा कि सरकार के उदासीन रवैये से नौजवानों में निराशा है

read more-भाजपा के रोके नहीं रुकी भारत जोड़ो यात्रा


ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा में 6 भर्तियां लम्बित है। सम्मिलित अवर अभियंता एवं वास्तुविद के लिए 489 पदों की भर्ती 2016 से, सम्मिलित अवर अभियंता संगणक के लिए 1477 पदों की भर्ती 2018 से, राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद की भर्ती में 16 पद के लिए भर्ती प्रक्रिया 2018, वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की भर्ती में 655 पद के लिए भर्ती प्रक्रिया 2019 से, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के लिए 486 पद के लिए भर्ती प्रक्रिया 2019, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के लिए 904 पद के लिए भर्ती प्रक्रिया 2019 से लम्बित है।
अवर अभियंता भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी निराश-अखिलेश यादव