Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जेल मंत्री ने बंदियों को भगवत गीता,जपमाला और कम्बल वितरित किया

जेल मंत्री ने बंदियों को भगवत गीता,जपमाला और कम्बल वितरित किया

272

संवाद कार्यक्रम जेल में बंद बंदियों के कार्यशैली एवं जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल रहा। धर्मवीर प्रजापति ने जिला जेल लखनऊ में कम्बल वितरित किया। कारागार मंत्री ने बंदियों से संवाद स्थापित करते हुए अपराध न करने की अपील की।



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज जिला जेल लखनऊ में बंदियों के साथ संवाद किया। संवाद के उपरान्त बंदियों को भगवत गीता,जपमाला और कम्बल वितरित किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम कृष्णा मूवमेन्ट वृन्दावन एवं अक्षयपात्र फाउन्डेशन लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित किया गया था।धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी प्रदेश का मंत्री विभागीय उपलब्धियों एवं प्रगति के संबंध में प्रधानमंत्री जी से मिलकर प्रजेन्टेशन दिया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान कारागार विभाग को और सुदृढ़ किये जाने के बारे में प्रधानमंत्री जी से और अधिक विस्तृत चर्चा भी हुई। मा0 प्रधानमंत्री जी ने संवाद कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कारागारों में और अधिक सुधारात्मक कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया।


उन्होंने कहा कि संवाद का उद्देश्य है कि बंदी अपने में सुधार लाये और एक अच्छा इंसान बनकर जेलों से बाहर निकलें। संवाद के दौरान बहुत से बंदी अपने किये पर पश्चात करते हैं और अपने में सुधार लाने की भी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। धर्मवीर प्रजापति ने संवाद के दौरान बंदियों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में सुधार लाये, मंत्रों का उच्चारण करें और नकारात्मक चर्चा से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आपके ऊपर आपका पूरा परिवार निर्भर है। जब तक यह भावना आपके मन में नहीं बैठेगी तब तक आप छोटे-मोटे अपराध करते रहेंगे। कारागार मंत्री के बंदियों से संवाद कार्यक्रम जेल में बंद बंदियों के कार्यशैली एवं जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। जेलों का वातावरण भी अब मानवीय सोच और दूसरों के लिए अच्छा करने की भावना से ओत प्रोत हो रहा है।