किसानों व वंचितों के उत्थान के लिए चौ.चरण सिंह ने आजीवन संघर्ष किया-राजकुमार पाल

किसानों व वंचितों के उत्थान के लिए चौ.चरण सिंह ने आजीवन संघर्ष किया। अपना दल (एस) कैम्प कार्यालय में किसानों के मसीहा की मनाई गई जयंती।

लखनऊ। “किसानों के मसीहा श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी ने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता गांव व खलिहानों से होकर गुजरता है। देश का विकास तभी संभव है, जब गांव का विकास हो।“ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की जयंती के अवसर पर अपना दल (एस) के लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार पाल ने यह विचार व्यक्त किया।

श्री पाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी ने किसानों व वंचितों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियां लागू की। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अवध नरेश वर्मा व आरबी सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, वरिष्ठ पदाधिकारी केके पटेल, दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा वर्मा व राम लखन पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, महिला मंच की प्रदेश सचिव शिखा सिंह, युवा मंच के प्रदेश महासचिव संजीव सिंह राठौर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button