चौधरी चरण सिंह जी के जयन्ती पर किसानों का सम्मान

अयोध्या। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जयन्ती के शुभ अवसर पर किसान सम्मान दिवस तथा नेशनल मिशन ऑन एडबिल आयल (आयल सीड) योजनान्तर्गत तिलहन किसान मेला /गोष्ठी /प्रदर्शनी का आयोजन कृषि भवन परिसर में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उपेन्द्र प्रसाद पाल डी0डी0ओ0 उप कृषि निदेशक डा संजय कुमार त्रिपाठी जिला कृषि अधिकारी-ओ0पी0मिश्रा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी फसल अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 एस0 के0 सिंह राजपूत डा विन्देश्वरी प्रसाद कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा के वैज्ञानिक डा0 राम गोपाल, डा0 विनय कुमार चौरसिया उपस्थित थे। चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन के अवसर पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग क्राप कटिंग के आधार पर अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों प्रत्येक विभाग से आठ कृषकों का चयन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार सात हजार रु० द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रु) व तृतीय पुरस्कार दो हज़ार रु0 डी0 बी0 टी0 के मध्यम से पुरस्कृत किसानों के खाते में भेज दिया गया है। पुरस्कृत कृषकों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त व प्रशस्ति पत्र माननीय जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया।

उप कृषि निदेशक द्वारा स्व0 श्री चौधरी चरण सिंह के जीवन वृत्त एवं विभागीय योजनाओं के बारे में उपस्थित कृषकोंको विस्तृत जानकारी दी गयी। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषि निवेश की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग के सम्बन्धित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। गन्ना विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। फसल अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 विन्देश्वरी प्रसाद पादप रोग विद व डा0 एस0 के0 राजपूत द्वारा कृषि फसलों के बारे में जानकारी दिए। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 राम गोपाल व डा0 विनय कुमार चौरसिया द्वारा कृषि सम्बन्धित जानकारी दी गयी। सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह जी द्वारा माननीय भूतपूर्व प्रधानमन्त्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए किसान भाइयों को स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के बताये हुए रास्तों पर चलने का आहवान किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा कृषकों को अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने के साथ साथ कृषि में उत्पादन को गुणवत्ता युक्त बनाकर अधिक लाभ प्राप्त करने के बारे में बताया गया। किसान भाइयों का आहवान करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन में विविधिकरण, इंट्रीग्रेटेड फारमिंग और मूल्य संवर्धन करने की भी सलाह दिया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा किसानों से यह भी अपील की गयी कि किसान भाई अपने गांवों में सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कृषि पर्यटन को बढ़ावा दें, उनके द्वारा एक महिला द्वारा डूब क्षेत्र में तालाब बना कर मक्षली पालन करने के साथ-साथ उसी तालाब में टापू बनाकर पर्यटकों को आकर्षित करने का उदाहरण भी दिया।अन्त में गोष्ठी को जिला कृषि अधिकारी द्वारा आये हुए सम्मानित कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाधिकारी की अनुमति से समापन की घोषणा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button