ग्रामीणों के लिए खास होगी अटल जी की 98वीं जयंती

यूपी के ग्रामीणों के लिए सबसे खास होगी अटल जी की 98वीं जयंती। योगी सरकार का “संकल्प अटल हर घर जल” जन जागरूकता अभियान आज से ब्लाक, गांव, स्कूलों, आंगनबाड़ी और पंचायतों में सप्ताह भर होंगे जल जागरूकता कार्यक्रम। पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हजारों ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल का तोहफा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में माननीय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी से शिष्टाचार भेंट की।

लखनऊ। योगी सरकार भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती को सबसे खास अंदाज में मनाने जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती की पूर्व संध्या 24 दिसम्बर से “संकल्प अटल हर घर जल” अभियान का आगाज होगा। इस दौरान ब्लाक, गांव, स्कूलों, आंगनबाड़ी और पंचायतों में सप्ताह भर जल जागरूकता कार्यक्रम होंगे। 25 दिसम्बर को हजारों ग्रामीणों को नल कनेक्शन का तोहफा भी दिया जाएगा। एक दिन में 98 हजार से अधिक नल कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया है। इस बारे में राज्य सरकार ने दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं। योगी सरकार ने 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री की 98वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए एक दिन में सर्वाधिक नल कनेक्शन का लक्ष्य अफसरों को दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष्य में अटल स्वास्थ्य मेले का आयोजन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे दो दिवसीय मेले का उद्घाटन। स्वास्थ्य मेले में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सांसद कौशल किशोर महापौर संयुक्ता भाटिया समेत कई विधायक रहेंगे मौजूद। 24 व 25 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा आयोजन। विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में लगेगा स्वास्थ्य मेला। अटल स्वास्थ्य मेले में सरकारी व निजी संस्थान देंगे मुफ्त सेवाएं। अटल स्वास्थ्य मेले में 60 से अधिक सरकारी एवं निजी चिकित्सालयो के विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद। स्वास्थ्य मेले में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, वैसाखी और कान की मशीनों का वितरण भी किया जाएगा। अटल स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेदिक होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं भी मिलेंगी।

स्कूली बच्चे रैली निकालकर देंगे जल बचाने का संदेश


राज्य में 24 से 31 दिसम्बर तक चलने वाले “संकल्प अटल हर घर जल” जन जागरूकता सप्ताह में ग्रामीण परिवारों को अधिक से अधिक नल कनेक्शन देने के साथ जन जागरूकता से जुड़े अनेक आयोजन होंगे। स्कूलों के बच्चे जहां रैलियां निकालकर पानी की महत्ता बताएंगे। वहीं स्कूलों में कला-निबंध और खेल प्रतियोगिताएं होंगी। स्वयंसेवी संस्थाएं ब्लाक, गांव, स्कूलों, आंगनबाड़ी और पंचायतों में बैठक कराएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button