सानिया मिर्जा ने बढ़ाया UP का मान

सानिया बनेंगी देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट।

सानिया मिर्जा देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं उन्होंने जो कमाल कर दिखाया है इसपर उनके परिवार वालों को फक्र है, उन्होंने NDA Exam में शानदार रैंक हासिल किया है जिसके बाद उन्हें ये उपलब्धि हासिल हुई है। सानिया मिर्जा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली है। सानिया मिर्जा के पिता एक टीवी मैकेनिक हैं जो बड़ी मेहनत से अपनी बेटी को पढ़ा रहे हैं, सानिया ने भी इस बात का मान रखा और NDA Exam पास कर भारतीय वायु सेना में देश की पहली मुस्लिम फाइटर पायलट बनने जा रही है।

सानिया ने प्राइमरी से लेकर 10 वीं तक की पढ़ाई गांव के ही पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से की है। इसके बाद उसका दाखिला नगर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ। 12 वीं यूपी बोर्ड में वह जिले की टॉपर रही, इसके बाद सेंचुरियन डिफेंस अकैडमी से तैयारी शुरू की और उन्हें अब सफलता मिली है। सानिया ने कहा कि एक दिन पहले ही उन्हें ज्वाइनिंग लेटर आया है। 27 दिसंबर को उन्हें  पुणे में जाकर ज्वाइन करना है। सानिया मिर्जा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही सेंचुरियन डिफेंस अकादमी को दिया। नेशनल डिफेंस एकेडमी 2022 की परीक्षा में महिला और पुरुष की मिलाकर कुल 400 सीटें थी। जिसमें महिलाओं के लिए 19 सीटें थी उसमें दो सीट फाइटर पायलट के लिए आरक्षित थी, इन्हीं 2 सीटों में अपनी प्रतिभा के बल पर सानिया जगह पाने में कामयाब रही।

उत्तर प्रदेश की सानिया मिर्जा भारत की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने वाली हैं। Sania Mirza यूपी के मिर्जापुर की रहने वाली हैं। एक टीवी मैकेनिक की बेटी, जिसने NDA Exam पास कर लिया है। जब से यूपीएससी ने एनडीए का रिजल्ट जारी किया है, तब से हर तरफ ये रिपोर्ट फैल रही है कि यूपी की सानिया मिर्जा भारत की First Muslim Women Fighter Pilot बन गई हैं। इसपर अब भारतीय वायुसेना ने स्पष्टीकरण दिया है। एयरफोर्स ने वो जरूरी जानकारी दी जो खबरों में नहीं थी।IAF ने फाइटर पायलट बनने का पूरा प्रॉसेस बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button