DM ने पारदर्शी ढंग से धान क्रय सुनिश्चित करानेके दिए निर्देश

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने धान खरीद वर्ष 2022-23 में पांच क्रय एजेंसियों के संचालित समस्त 52 क्रय केन्द्रों पर कृषकों को सुचारू रूप से समस्त सुविधायें उपलब्ध कराते हुये पारदर्शी ढंग से धान क्रय सुनिश्चित कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रबन्धक/जिला प्रभारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी व सम्बंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र/एजेंसी में निरन्तर भ्रमणशील रहकर कृषकों का सुचारू रूप से धान क्रय सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने क्रय एजेंसियों के  जिला प्रबन्धक/जिला प्रभारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारी समितियों तथा जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को क्रय केन्द्रों पर किसानों की सुविधाओं, बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के साथ ही क्रय केन्द्रों पर क्रय किये जा रहे धान की संबद्ध चावल मिलों पर नियमानुसार प्रेषण कराते हुये सी0एम0आर0 (कस्टम मिलिंग राइस) की भी नियमानुसार भारतीय खाद्य निगम डिपो में प्राप्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।


      जिलाधिकारी ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2022-23 में जनपद के कुल 5 क्रय एजेंसियों के 52 क्रय केन्द्र संचालित है। इस सत्र में शासन द्वारा जनपद हेतु 90 हजार मीट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 05 दिसम्बर 2022 तक लगभग 10510 मीट्रिक टन धान की खरीद कर ली गयी है यह जनपद हेतु निर्धारित लक्ष्य का 11.68 प्रतिशत है, जो गत वर्ष के दिनांक के सापेक्ष लगभग 320 प्रतिशत है। दिनांक 05 दिसम्बर 2022 तक 2196 किसानों का धान क्रय किया गया है। क्रय किये गये धान के सापेक्ष देय भुगतान 2143.97 लाख के विरूद्व 1695 लाख रूपये का पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में भुगतान किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने समस्त सम्बंधित अधिकारियों को सभी क्रय एजेंसियों पर किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने व सुचारू रूप से क्रय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर धान क्रय के कार्य में शिथिलता या लापरवाही की परिस्थिति पर सम्बंधित पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button